₹8,000 से कम में आ रहा है सबसे मजबूत फोन, मिलेगी मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी, बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल
आधिकारिक टीज़र के मुताबिक, Itel A100 को प्योर ब्लैक, सिल्क ग्रीन और टाइटेनियम गोल्ड तीन आकर्षक कलर में लॉन्च किया जाएगा. फोन में फ्लैट फ्रेम और स्क्वायर एज डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है. बैक पैनल पर मैट फिनिश देखने को मिलती है.
कैमरा डिजाइन की बात करें तो इसमें स्क्वायर-सर्कल (Squircle) शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो OnePlus 13s और Google Pixel 9 Pro Fold जैसे स्मार्टफोन्स से मिलता-जुलता है. कैमरा आइलैंड में दो सर्कुलर कैमरा कटआउट और एक LED फ्लैश शामिल है. पीछे की तरफ बीच में छोटा सा Itel लोगो भी मौजूद है.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Itel की वेबसाइट पर लाइव माइक्रोसाइट के मुताबिक, Itel A100 में मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी जाएगी, जो इस प्राइस रेंज में इसे अलग बनाती है. पावर के लिए फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल संभव होगा.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला स्क्रीन मिलेगा, जो बजट स्मार्टफोन के लिए एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है.
UltraLink फीचर बना खास
आईटेल A100 का सबसे खास फीचर इसका UltraLink सपोर्ट है. इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना नेटवर्क वाले एरिया में भी चुनिंदा डिवाइसेज़ पर वॉइस कॉल कर सकेंगे. इसके अलावा, फोन में IR ब्लास्टर भी मिलेगा, जिससे यूजर्स अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज़ को कंट्रोल कर पाएंगे. कंपनी का दावा है कि Itel A100 ₹8,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट का सबसे मजबूत स्मार्टफोन होगा.
लॉन्च और कीमत की उम्मीद
हालांकि Itel ने अभी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत Itel A90 (₹6,499) के आसपास रखी जा सकती है. ऐसे में Itel A100 बजट यूजर्स के लिए एक शानदार ऑप्शन बनकर आ सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
