ऐपल-गूगल में Siri Gemini AI साझेदारी पर डेटा प्राइवेसी विवाद


Last Updated:

ऐपल Siri AI को गूगल के Gemini AI मॉडल से पावर देने की तैयारी में है. लेकिन Apple और Google के अलग-अलग बयानों से यूज़र्स के बीच प्राइवेसी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. जानिए पूरा मामला क्या है…

ख़बरें फटाफट

ऐपल इंटेलिजेंस में Gemini AI की एंट्री, क्लाउड प्रोसेसिंग पर सस्पेंस बरकरारZoom

क्या Google के सर्वर पर चलेगी Siri?

ऐपल अब अपने वॉयस असिस्टेंट Siri को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी गूगल के Gemini AI मॉडल की मदद लेने जा रही है. लेकिन इस पार्टनरशिप को लेकर अब एक कन्फ्यूजन खड़ा हो गया है, क्योंकि ऐपल और गूगल दोनों अलग-अलग बातें कह रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है-यूज़र का डेटा आखिर किसके पास रहेगा?

जब यह खबर सामने आई कि Siri में अब Gemini AI आएगा, तो लोगों को सबसे ज्यादा चिंता प्राइवेसी को लेकर हुई. लोगों को लगा कि कहीं Siri इस्तेमाल करने पर उनका डेटा गूगल के सर्वर तक तो नहीं पहुंच जाएगा.

ऐपल ने इस पर सफाई दी. ऐपल के CEO टिम कुक ने कहा कि Siri और ऐपल Intelligence के सभी AI फीचर्स या तो फोन में ही प्रोसेस होंगे या फिर ऐपल के Private Cloud Compute सिस्टम पर. यानी गूगल को यूज़र डेटा देखने या इस्तेमाल करने का कोई हक नहीं होगा.

लेकिन अब गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने एक बयान देकर नई उलझन पैदा कर दी है. उन्होंने कहा कि गूगल, ऐपल के साथ मिलकर Gemini टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है और ऐपल के लिए क्लाउड पार्टनर की भूमिका निभा रहा है.

यहीं से सवाल उठता है कि अगर गूगल क्लाउड पार्टनर है, तो फिर ऐपल कैसे कह रहा है कि सब कुछ उसके अपने सिस्टम पर चलेगा?

सच क्या है?
फिलहाल, ये साफ नहीं है कि Gemini पावर्ड सिरी का डेटा ऐपल संभालेगा या गूगल. जब तक दोनों कंपनियां इस डील की पूरी जानकारी सामने नहीं लातीं, तब तक कुछ भी पक्के तौर पर कहना मुश्किल है.

Siri AI कब आएगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया Siri AI iOS 26.4 अपडेट के साथ आ सकता है, जो मार्च या अप्रैल तक रिलीज़ हो सकता है. फरवरी में इसकी पहली झलक मिलने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

ऐपल इंटेलिजेंस में Gemini AI की एंट्री, क्लाउड प्रोसेसिंग पर सस्पेंस बरकरार



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading