Video: रेलवे स्टेशन पर कपल का हाई वोल्टेज ड्रामा, चप्पल से खुद का सिर पीटने लगा युवक, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरानी में पड़ गए हैं. यह वीडियो किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन का एक असली और बेहद भावुक पल है, जहां प्यार, झगड़ा, गुस्सा और पछतावा सब कुछ एक साथ नजर आता है. वीडियो में कपल के बीच ऐसा ड्रामा देखने को मिलता है कि देखने वाले कभी चौंक जाते हैं तो कभी भावुक हो जाते हैं. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.
गर्लफ्रेंड से परेशान हो खुद के सिर पर चप्पलें मारने लगा युवक
वायरल वीडियो एक रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी है और इसी बीच एक युवक और युवती के बीच जोरदार बहस शुरू हो जाती है. शुरुआत में दोनों के बीच कहासुनी होती है, लेकिन धीरे धीरे मामला इतना बढ़ जाता है कि युवक खुद पर ही गुस्सा निकालने लगता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपने हाथ में खुद की चप्पल उठाता है और अपने ही सिर पर मारने लगता है. वह लड़की से कहता है, “मार ना मेरे को, मारती क्यों नहीं.”
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
शांत करती रही लड़की, नहीं माना युवक
यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं. युवक का यह व्यवहार यह दिखाता है कि वह मानसिक रूप से कितना परेशान है. कुछ ही पलों में मामला और भावुक हो जाता है जब वही लड़की, जिससे वह झगड़ रहा होता है, उसे शांत कराने की कोशिश करने लगती है. लड़की उसके पास आती है, उसे समझाती है और उसे रोकने की कोशिश करती है.
यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो
यूजर्स बोले, बेचारा प्यार का मारा
इसके बाद वीडियो में एक और भावुक मोड़ देखने को मिलता है. युवक अचानक लड़की के सामने हाथ जोड़ लेता है और कहता है, “माफ करो मेरे को.” युवक के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है कि वो लड़की की किसी बात को लेकर खासा परेशान है. वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स अब तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इसे ही कहते हैं मानसिक शोषण. एक और यूजर ने लिखा…लड़की का चक्कर बाबू भैया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारा प्यार का मारा. वीडियो को Ghar ke kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
