प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे वाला Xiaomi का ये फोन हुआ ₹16000 सस्ता, अलग से और भी ऑफर
शाओमी 14 Civi को भारत में Rs 42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन फिलहाल अमेज़न पर ये स्मार्टफोन सिर्फ Rs 26,999 में उपलब्ध है. यानी सीधे तौर पर Rs 16,000 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है.
जो ग्राहक एक साथ पूरी रकम नहीं देना चाहते, उनके लिए Amazon आसान EMI ऑप्शन भी दे रहा है, जिसकी शुरुआत सिर्फ Rs 949 प्रति महीने से होती है. इसके अलावा, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर Rs 25,550 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल सकता है, जो फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा.
Xiaomi 14 Civi के स्पेसिफिकेशंस…
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.55-इंच की LTPO AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 1.5K रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. यह डिस्प्ले HDR10+ और Dolby Vision को सपोर्ट करती है और तेज धूप में 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकती है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है.
शाओमी 14 Civi में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई-परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम बनाता है.
कैमरा डिपार्टमेंट
Xiaomi 14 Civi में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डुअल 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी खास बनाता है.
पावर के लिए शाओमी के इस फोन में 4,700mAh की बैटरी मिलती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
क्या यह डील लेना सही है?
इस कीमत पर Xiaomi 14 Civi एक ऑल-राउंड प्रीमियम स्मार्टफोन है. अगर आप फ्लैगशिप फीचर्स कम बजट में चाहते हैं, तो यह डील मिस करना मुश्किल होगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
