Video: फरीदाबाद में स्ट्रीट वेंडर की घिनौनी करतूत! पुरानी झूठी प्लेटें धोकर परोस रहा था खाना, वीडियो वायरल


Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान और चिंतित कर दिया है. यह वीडियो फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास का बताया जा रहा है, जहां एक सड़क किनारे खाना बेचने वाले विक्रेता की लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन के पास सड़क किनारे ठेला लगाने वाला एक विक्रेता गंदी और पहले से इस्तेमाल की हुई प्लेटों को साफ करने के बाद उन्हें दोबारा अपने ठेले पर रख रहा है, ताकि उन्हीं प्लेटों में लोगों को खाना परोसा जा सके. यह नजारा देखकर हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या बुनियादी मानवता, जिम्मेदारी और जन स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता पूरी तरह खत्म हो चुकी है.

अक्सर लोग स्टेशन या सड़क किनारे मिलने वाले खाने को स्वाद और सुविधा के वजह से बड़े शौक से खा लेते हैं, लेकिन इस तरह के वीडियो यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि हम किस हद तक अपनी सेहत से समझौता कर रहे हैं. गंदी प्लेटों का इस तरह दोबारा इस्तेमाल न सिर्फ लापरवाही है, बल्कि यह सीधे तौर पर लोगों की सेहत को खतरे में डालने जैसा है. स्वच्छ और सुरक्षित भोजन हर नागरिक का अधिकार है, न कि ऐसे शॉर्टकट जिनसे गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा हो जाए.

क्यों साफ कर रहा था प्लेट?

वीडियो के मुताबिक, विक्रेता इस्तेमाल की हुई प्लेटों को साफ कर उन्हें फिर से अपने ठेले पर रख रहा था, ताकि उन्हीं प्लेटों में दोबारा ग्राहकों को खाना परोसा जा सके. इस पूरी प्रक्रिया में न तो स्वच्छता का ध्यान रखा गया और न ही किसी तरह के स्वास्थ्य मानकों का पालन किया गया.

लापरवाही पर उठे सख़्त सवाल

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. एक यूजर ने लिखा, “अब जबकि उसकी पहचान हो चुकी है, उस पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उसे कम से कम 6 महीने की जेल होनी चाहिए. अगर व्यवस्था में निवारक उपाय नहीं होंगे, तो ऐसे बेईमान लोग और ज्यादा मनमानी करेंगे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “सड़क किनारे मिलने वाला खाना खाना बंद कर दें. भले ही वे गरीब और जरूरतमंद लोग हों, लेकिन उन्हें आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ करने का हक नहीं है.”





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading