NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू, एग्जाम मई में, अभी जान लें नियम और जरूरी बातें
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार NEET UG 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उम्मीदवार अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. नीट यूजी परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है. इसके जरिए सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BSMS समेत कई कोर्स में एडमिशन मिलता है.
NEET UG 2026 आवेदन की जरूरी तारीखें
एनटीए का जारी नोटिफिकेशन में नीट यूजी 2026 से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों की जानकारी दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. आवेदन शुरू होने की तारीख 8 फरवरी 2026 है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 मार्च 2026 है. वहीं एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 मार्च 2026 है. करेक्शन विंडो 10 मार्च से 12 मार्च 2026 तक ओपन रहेगी और नीट यूजी 2026 परीक्षा तिथि 3 मई 2026 है. अगर आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो छात्र करेक्शन विंडो के दौरान उसे सुधार सकते हैं.
NEET UG 2026 आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
नीट यूजी परीक्षा के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क तय किया गया है. जिसमें सामान्य वर्ग 1700 ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यू, एस 1600, एससी / एसटी / दिव्यांग / थर्ड जेंडर 1000 और विदेश से आवेदन करने वाले उम्मीदवार 9500 होगा. फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
कौन-कौन कर सकता है आवेदन
नीट यूजी 2026 के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय होना जरूरी, न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए. आयु सीमा और अन्य नियम एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे.
NEET UG 2026 ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
2. NEET UG 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें.
3. रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड लॉगिन करें.
4. लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें.
5. फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें – बिहार में दो सेंटर पर CTET 2 की परीक्षा हुई रद्द, जानें यहां अब कब होंगे एग्जाम?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
