PNB में 5138 पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, आज ही फटाफट कर दें अप्लाई वरना…
अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और किसी बड़ी भर्ती का इंतजार कर रहे थे तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने युवाओं के लिए एक बड़ा मौका दिया है. बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर हजारों भर्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5138 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इसमें किसी खास विषय की डिग्री की शर्त नहीं रखी गई है यानी किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी बैंक में काम करने का अवसर ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.
आवेदन की तारीखें
पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 24 फरवरी 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट स्लो होने या तकनीकी समस्या की संभावना रहती है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. ध्यान रखें कि डिग्री का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए. चयन के समय उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. PNB अप्रेंटिस भर्ती में चयन चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा की परीक्षा और मेडिकल जांच शामिल है.
कैसे करें आवेदन?
1. PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं.
2. अप्रेंटिस भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
4. आवेदन फॉर्म भरें.
5. फीस का भुगतान करें.
6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें.
यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का मौका, टाउन प्लानर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; जानें डिटेल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
