बजट 2026: सीतारमण ने AI को आर्थिक विकास का मल्टीप्लायर बताया
Budget 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि AI और अत्याधुनिक तकनीकें भारत की आर्थिक ग्रोथ को तेज करेंगी, हालांकि इससे ऊर्जा और पानी की मांग भी बढ़ेगी….

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को Budget 2026 पेश करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और दूसरी आधुनिक तकनीकें भारत की आर्थिक ग्रोथ को तेज करने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. उनके मुताबिक, ऐसी नई तकनीकें विकास के लिए ग्रोथ मल्टीप्लायर की तरह काम करेंगी.
उन्होंने यह भी बताया कि जहां एक तरफ नई तकनीक से उत्पादन बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ इससे पानी और बिजली की मांग भी तेजी से बढ़ रही है. इसलिए आने वाले समय में संसाधनों का सही इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होगा.
इससे पहले, 30 जनवरी को पेश हुए Economic Survey 2025-26 में भी AI को लेकर साफ बात कही गई थी. सर्वे में कहा गया कि भारत का AI भविष्य इस बात से तय नहीं होगा कि कौन सबसे बड़ा AI मॉडल बनाता है, बल्कि यह इस पर निर्भर करेगा कि कंप्यूटिंग पावर, बिजली, टैलेंट, नौकरियों और पूंजी जैसी सीमाओं को कौन बेहतर तरीके से संभाल पाता है.
आसान भाषा में कहा जाए तो सरकार का फोकस सिर्फ तकनीक बनाने पर नहीं, बल्कि उसे समझदारी से इस्तेमाल करने और सही मैनेजमेंट पर है, ताकि AI से देश को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
