WhatsApp पर कैसे साइलेंट करें अनजान नंबर से आने वाली, एंड्रॉयड और आईफोन के अलग हैं तरीके
WhatsApp पर अनजान नंबर से आने वाली कॉल से परेशान हैं? Silence Unknown Callers फीचर को एंड्रॉयड और आईफोन में कैसे ऑन करें, जानिए आसान भाषा में पूरी जानकारी….
वॉट्सऐप का बहुत कामइस समस्या से बचने के लिए वॉट्सऐप में Silence Unknown Callers नाम का फीचर दिया गया है. इसकी मदद से आप अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को म्यूट कर सकते हैं, जिससे आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहती है.
अनजान कॉल को साइलेंट करने के फायदे
- बार-बार आने वाली स्पैम या स्कैम कॉल से राहत मिलती है.
- अनजान नंबर की कॉल पूरी तरह गायब नहीं होती, बल्कि WhatsApp की कॉल हिस्ट्री में सेव रहती है.
- जरूरत पड़ने पर आप बाद में उस नंबर पर खुद कॉल कर सकते हैं.
- सिर्फ आपके जाने-पहचाने लोग ही सीधे आपको कॉल कर पाएंगे, जिससे आपकी प्राइवेसी और मजबूत होती है.
Android फोन में Silence Unknown Callers कैसे चालू करें?
- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें.
- ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें.
- Settings पर जाएं.
- फिर Privacy ऑप्शन खोलें.
- नीचे स्क्रॉल करके Calls सेक्शन पर जाएं.
- Silence Unknown Callers को ऑन कर दें.
iPhone में Silence Unknown Callers कैसे चालू करें?
- सबसे पहले WhatsApp खोलें.
- नीचे दाईं ओर दिए गए Settings पर टैप करें.
- Privacy सेक्शन में जाएं.
- नीचे स्क्रॉल करके Calls पर जाएं.
- अब Silence Unknown Callers को ऑन कर दें.
इस फीचर को ऑन करने के बाद अनजान नंबर से आने वाली कॉल का नोटिफिकेशन और कॉल लॉग आपको कॉल टैब में दिखाई देगा, लेकिन फोन बजेगा नहीं.
अगर चाहें तो आप कॉल टैब से उस नंबर पर वापस कॉल कर सकते हैं या चैट में दिखने वाले ‘Silenced Unknown Caller’ मैसेज पर टैप करके कॉल की जानकारी देख सकते हैं.
ध्यान रखें कि अगर आप किसी अनजान नंबर पर खुद कॉल करते हैं या मैसेज भेजते हैं, तो आगे से उस नंबर की कॉल साइलेंट नहीं होगी. वहीं, अगर आप बिल्कुल भी किसी वॉट्सऐप यूज़र से कॉल नहीं चाहते, तो उसे Block भी कर सकते हैं.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
