Video: बुलडोजर पर ही गिर गया मकान, पलभर में मौत का मंजर बना ऑपरेशन, वीडियो वायरल


बुलडोजर को अक्सर ताकत और कार्रवाई का प्रतीक माना जाता है, लेकिन जब यही मशीन खुद मौत के मुहाने पर आ जाए, तो मंजर रूह कंपा देने वाला बन जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों की सांसें रोक दी हैं, जिसमें एक बहुमंजिला मकान गिराने पहुंचा बुलडोजर अचानक खुद ही खतरे में फंस जाता है. चंद सेकंड में हालात ऐसे बिगड़ते हैं कि देखते ही देखते पूरा मकान बुलडोजर के ऊपर आकर भरभराकर गिर पड़ता है. धूल और गुबार देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

मकान गिराने गए बुलडोजर पर ही गिर गया पूरा घर

सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकान को गिराने की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा होते-होते दिख रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुलडोजर बहुमंजिला मकान को तोड़ने के लिए आगे बढ़ता है. शुरुआती पल में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही बुलडोजर मकान की दीवारों पर जोर डालता है, अचानक संतुलन बिगड़ जाता है. अगले ही क्षण पूरा मकान एक झटके में ढह जाता है और सीधे बुलडोजर के ऊपर गिर पड़ता है. वीडियो में धूल का गुबार उठता दिखाई देता है और कुछ सेकंड के लिए कुछ भी साफ नजर नहीं आता. यह दृश्य इतना खतरनाक है कि वीडियो देखने वालों की रूह तक कांप गई है.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, इतना कच्चा घर क्यों बनवाया

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….भाई मकान वाले की बद्दुआ लगी होगी. एक और यूजर ने लिखा…इस कार्रवाई के पीछे जो लोग हैं उन्हें तलाश किया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतना कच्चा मकान कौन बनवाता है भाई.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading