OnePlus 15R को देगा टक्कर? iQOO 15R की कीमत और फीचर्स लीक, मिलेगा 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7600mAh बैटरी


Last Updated:

iQOO 15R भारत में फरवरी के चौथे हफ्ते लॉन्च होगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) चिपसेट, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 7600mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है. जानिए कीमत और फीचर्स…

OnePlus 15R को देगा टक्कर? iQOO 15R की कीमत हुई लीक, मिलेगी 7600mAh बैटरीZoom

iQOO 15R.

वीवो की सब-ब्रांड iQOO जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि ये फोन फरवरी के चौथे हफ्ते में भारतीय बाजार में दस्तक देगा. लॉन्च से पहले ही इस अपकमिंग हैंडसेट का एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो चुका है, जिससे इसके चिपसेट, उपलब्धता और कीमत से जुड़े अहम संकेत मिलते हैं.

iQOO 15 सीरीज़ का यह नया फोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ प्रोसेसर के साथ आएगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. माइक्रोसाइट के मुताबिक, iQOO 15R में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट मिलेगा. कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 35 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. साथ ही, इसमें पिछले जेनरेशन के मुकाबले करीब 36% बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 46% तक बेहतर NPU परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.

iQOO ने इशारों-इशारों में यह भी साफ कर दिया है कि iQOO 15R, ₹55,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट का सबसे तेज स्मार्टफोन हो सकता है. ऐसे में माना जा रहा है कि इसकी कीमत OnePlus 15R के आसपास रखी जा सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत भारत में ₹47,999 थी और टॉप वेरिएंट ₹52,999 में लॉन्च हुआ था.

पहले से मिली जानकारी के मुताबिक, iQOO 15R को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसकी बिक्री अमेज़न के जरिए होगी. यह फोन कम से कम ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है. डिजाइन की बात करें तो इसके पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जबकि पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं तरफ होंगे.

लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें तो iQOO 15R में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. फोन में IP68 + IP69 रेटिंग भी दी जा सकती है.

मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है. कैमरा सेक्शन में 200MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस हो सकता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 7600mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

OnePlus 15R को देगा टक्कर? iQOO 15R की कीमत हुई लीक, मिलेगी 7600mAh बैटरी



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading