घर-घर पहुंचा Jio AirFiber! 8 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों ने चुनी जियो की सर्विस
फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) सेगमेंट में जियो का दबदबा और भी साफ दिखाई देता है. दिसंबर में जियो ने कुल 6,67,889 FWA ग्राहक जोड़े, जिसमें 5G FWA के 2,75,746 और UBR FWA के 3,92,143 ग्राहक शामिल हैं, जबकि एयरटेल ने 5G FWA में 3,05,933 ग्राहक जोड़े.
पिछले छह महीनों की बात करें तो जियो ने FWA में 53,93,154 नए ग्राहक जोड़े, जो एयरटेल के 13,29,605 से चार गुना से भी अधिक है. इस वजह से जियो ने FWA मार्केट में 79 प्रतिशत की मजबूत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.
वायर्ड ब्रॉडबैंड (FTTH) में भी जियो सबसे आगे बना हुआ है. दिसंबर 2025 तक जियो के कुल वायर्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक 13.80 मिलियन पहुंच गए, जबकि एयरटेल के 10.05 मिलियन और BSNL के 4.47 मिलियन हैं. दिसंबर महीने में जियो ने 2,05,033 नए वायर्ड ग्राहक जोड़े, एयरटेल ने 1,89,628 जोड़े, वहीं BSNL के ग्राहक संख्या में 27,578 की कमी आई. इस तरह जियो न केवल कुल ग्राहक आधार में सबसे बड़ा वायर्ड ब्रॉडबैंड प्रदाता है, बल्कि मासिक ग्रोथ में भी लगातार आगे चल रहा है.
यह आंकड़े भारत में हाई-स्पीड होम ब्रॉडबैंड के विस्तार में जियो की अहम भूमिका को स्पष्ट करते हैं. AirFiber और FWA जैसी तकनीकों के तेज अपनाने से जियो शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में किफायती और तेज इंटरनेट पहुंचाने का प्रमुख इंजन बनकर उभर रहा है, जिससे देश की डिजिटल कनेक्टिविटी का अगला चरण तेजी से आकार ले रहा है.
(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
