दमदार कैमरे वाला Vivo V50 5G हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रही ₹11,000 तक की भारी छूट, लिमिटेड है स्टॉक


अगर आप इस समय मिड-रेंज सेगमेंट में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम डिजाइन मिल जाए, तो Vivo V50 5G आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है. खास बात ये है कि फिलहाल ये फोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे इसकी डील और भी आकर्षक हो गई है.

वीवो V50 5G को भारत में ₹39,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसका ZEISS-ट्यून किया गया डुअल कैमरा सेटअप, स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन, 6000mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर है. अब फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन सीधे ₹7,000 सस्ता होकर ₹32,999 में उपलब्ध है.

इतना ही नहीं, अगर आप फ्लिपकार्ट SBI या फ्लिपकार्ट Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको अडिशनल 5% का डिस्काउंट भी मिलेगा. इस बैंक ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹28,999 तक आ सकती है, जो इस सेगमेंट में काफी मजबूत डील मानी जा रही है.

इसके अलावा, Flipkart की तरफ से नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआत करीब ₹11,000 से होती है.

पुराना फोन बदलने की सोच रहे यूज़र्स के लिए एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है. फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज के तहत आपको ₹26,650 तक का फायदा मिल सकता है, हालांकि यह पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगा.

कैसे हैं Vivo V50 5जी के स्पेसिफिकेशंस…
फीचर्स की बात करें तो Vivo V50 5G में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, 12GB LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है.

बैटरी सेक्शन में फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरे की बात करें तो पीछे की तरफ 50MP का ZEISS प्राइमरी कैमरा और 50MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. कुल मिलाकर, मौजूदा कीमत पर Vivo V50 5G एक वैल्यू-फॉर-मनी डील बनकर सामने आता है.ॉ



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading