6200mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ Vivo X200T ने मचाया धमाल, इस दिन है पहली सेल, मिलेंगे ढेरों ऑफर्स


वीवो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन X200T लॉन्च कर दिया है. ये फोन खास उन यूज़र्स के लिए है जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ शानदार कैमरा एक्सपीरिएंस चाहते हैं. खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन भारत में ही बनाया गया है, जिससे कंपनी का फोकस साफ तौर पर भारतीय ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी देने पर दिखता है.

वीवो X200T दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है. पहला वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ ₹59,999 में मिलेगा, जबकि 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹69,999 की कीमत में उपलब्ध होगा. कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन Stellar Black और Seaside Lilac रंगों में आएगा. इसकी बिक्री 3 फरवरी से वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.

लॉन्च ऑफर्स में ₹5,000 का कैशबैक या एक्सचेंज बोनस, 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI, एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी, 18 महीने का जियो Gemini Pro और 70% तक का बायबैक गारंटी ऑफर शामिल है. कुल मिलाकर, वीवो X200T प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है.

X200T में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ और चमकदार दिखती है. डिजाइन की बात करें तो फोन सिर्फ 7.9mm पतला है और वजन 203 ग्राम रखा गया है, जो इतनी बड़ी 6,200mAh बैटरी के बावजूद हाथ में ज्यादा भारी महसूस नहीं होता.

वीवो X200T में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है. लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है. फोन OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा कर रही है.

सबसे खास है इसका कैमरा
कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है. ZEISS पार्टनरशिप के साथ इसमें 50MP का ZEISS Super Telephoto कैमरा दिया गया है, जिसमें 70mm लेंस मिलता है. यह पोर्ट्रेट फोटोग्राफी, सिटी शॉट्स और 3x से 10x ज़ूम के बीच शानदार रिज़ल्ट देता है.

इसके अलावा 100x HyperZoom, 20x तक टेलीफोटो मैक्रो, ZEISS Portrait Lens Package और Motion Freeze जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. मेन कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS और ZEISS T* कोटिंग दी गई है, वहीं 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा ग्रुप फोटो के लिए काम आएगा. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी और ऑफर्स
पावर के लिए फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading