जिम जाने की जरूरत नहीं! आपकी कलाई पर होगा AI ट्रेनर, iPhone पर भी मिलेगा Fitbit का जादू


Last Updated:

गूगल ने फिटनेस के शौकीनों के लिए एक शानदार अपडेट पेश किया है. दरअसल, गूगल ने Fitbit के AI हेल्थ कोच को अब iPhone यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया है. पहले ये सिर्फ एंड्रॉयड फोन पर था. 

जिम जाने की जरूरत नहीं! कलाई पर होगा AI ट्रेनर, अब iPhone पर Fitbit का जादूZoom

नई दिल्ली. फिटनेस के शौकीनों के लिए राहत भरी खबर है. अब जिम जाने की टेंशन नहीं होगी. आपकी कलाई पर ही फिटनेस ट्रेनर, नींद का कोच और हेल्थ एडवाइडर मौजूद होगा. Google ने Fitbit के AI हेल्थ कोच को iPhone यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर दिया है. यह AI कोच आपकी हर सुबह की हेल्थ रिपोर्ट देगा, कस्टमाइज्ड वर्कआउट सुझाएगा और हार्ट रेट, नींद और ब्लड ऑक्सीजन जैसी वाइटल्स को ट्रैक करेगा.

यह AI हेल्थ कोच Fitbit Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है और Google Gemini की मदद से हेल्थ डेटा का विश्लेषण करके फिटनेस और स्वास्थ्य सुधारने के टिप्स देता है. पहले यह सुविधा केवल Android यूजर्स के लिए थी, लेकिन अब iOS यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं.

फिटनेस प्लान और हेल्थ टिप्स भी देता है AI हेल्थ कोच
नए AI हेल्थ कोच के साथ यूजर्स 5 से 10 मिनट की शुरुआती बातचीत करके अपने लक्ष्य और फिटनेस मोटिवेशन सेट कर सकते हैं. इसके बाद हर सुबह ऐप हेल्थ इनसाइट्स और कस्टमाइज्ड वर्कआउट सुझाव देगा. यह AI कोच हार्ट रेट, बॉडी टेम्परेचर, ब्लड ऑक्सीजन जैसी वाइटल्स को ट्रैक करता है और फिटनेस प्लान, सुधार के क्षेत्रों और हेल्थ टिप्स भी देता है.

धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जाएगी सर्विस
गूगल ने बताया कि यह सेवा अब पब्लिक प्रीव्यू (Public Preview) में उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचाई जाएगी. यूजर फीडबैक के आधार पर अंतिम वर्जन तैयार किया जाएगा.

5 नए देशों में लॉन्च
इसके अलावा, Fitbit AI हेल्थ कोच अब इंग्लिश में यूके, कनाडा, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में भी Fitbit Premium यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. यह कदम ऐपल के हेल्थ+ सर्विस की योजना के बीच आया है, जिसे आईओएस27 के साथ लॉन्च करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित किया गया.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading