गणतंत्र दिवस 2026 पर WhatsApp AI Stickers से भेजें खास संदेश


Last Updated:

Republic Day 2026 पर WhatsApp AI Stickers से अपने दोस्तों और परिवार को पर्सनल देशभक्ति विश भेजें. जानिए AI स्टिकर बनाने और शेयर करने का आसान तरीका…

ख़बरें फटाफट

Republic Day 2026: WhatsApp पर अपनी पसंद का खुद बना सकते हैं AI StickersZoom

WhatsApp AI stickers.

गणतंत्र दिवस भारत के सबसे खास दिनों में से एक है. 26 जनवरी आते ही मोबाइल पर मैसेज, स्टेटस और स्टिकर्स की भरमार हो जाती है. लेकिन हर साल वही पुराने फॉरवर्ड किए हुए इमेज और मैसेज भेजना अब थोड़ा बोरिंग लगने लगा है. अगर आप इस Republic Day 2026 कुछ अलग और पर्सनल करना चाहते हैं, तो WhatsApp का AI Stickers फीचर आपके बहुत काम आ सकता है.

WhatsApp का यह फीचर आपको अपने मन मुताबिक स्टिकर बनाने की सुविधा देता है. यानी अब आपको रेडीमेड स्टिकर्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. आप सिर्फ एक लाइन लिखिए और WhatsApp AI उसी के हिसाब से स्टिकर बना देगा.

WhatsApp AI Stickers क्या हैं?
AI Stickers दरअसल WhatsApp का एक स्मार्ट फीचर है, जिसमें आप टेक्स्ट लिखकर स्टिकर जनरेट कर सकते हैं. जैसे ही आप बताते हैं कि आपको किस तरह का स्टिकर चाहिए, WhatsApp का AI उसे इमेज के रूप में तैयार कर देता है. Republic Day 2026 के मौके पर आप तिरंगे, अशोक चक्र, देशभक्ति संदेश या फन कार्टून स्टाइल स्टिकर आसानी से बना सकते हैं.

Republic Day 2026 के लिए AI Sticker कैसे बनाएं?

AI Sticker बनाना काफी आसान है. सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें. इसके बाद:

  1. WhatsApp खोलें और किसी भी चैट में जाएं
  2. मैसेज बॉक्स के पास emoji आइकन पर टैप करें
  3. अब Stickers सेक्शन खोलें
  4. वहां ‘Create’ या ‘+’ का ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें
  5. अब एक छोटा सा टेक्स्ट लिखें, जैसे-
  6. ‘Happy Republic Day 2026 with Indian flag’

कुछ सेकंड में WhatsApp आपको कई AI स्टिकर ऑप्शन दिखा देगा

जो पसंद आए, उसे चुनकर सीधे भेज दें. आप चाहें तो इन स्टिकर्स को सेव भी कर सकते हैं और बाद में दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं.

क्यों हैं AI Stickers खास?
AI Stickers इसलिए खास हैं क्योंकि ये आपके मैसेज को पर्सनल टच देते हैं. हर किसी को एक जैसा फॉरवर्ड भेजने के बजाय आप अपने अंदाज में विश कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

Republic Day 2026: WhatsApp पर अपनी पसंद का खुद बना सकते हैं AI Stickers



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading