AI लाएगा तबाही! अगले 3 महीनों में बेकार हो सकते हैं फोन कॉल और ईमेल! X के प्रोडक्ट हेड ने दी चेतावनी


Last Updated:

X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने एक बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि अगले 3 महीने (90 दिन) के अंदर AI एजेंट्स की वजह से स्पैम इतना बढ़ जाएगा कि फोन कॉल, Gmail जैसी चीजें बिल्कुल इस्तेमाल के लायक नहीं रहेंगी. 

जल्द बेकार हो सकते हैं फोन कॉल और ईमेल! X के प्रोडक्ट हेड ने दी चेतावनीZoom

नई दिल्ली. कल्पना कीजिए कि आपका फोन और ईमेल जो आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, अचानक बेकार हो जाएं तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर (Nikita Bier) ने एक चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. बियर का कहना है कि आने वाले 3 महीनों में स्पैम (फालतू के मैसेज और कॉल) और ऑटोमेशन की बाढ़ इतनी बढ़ जाएगी कि हमारे फोन कॉल, जीमेल और आईमैसेज इस्तेमाल करने लायक नहीं रहेंगे.

बीयर ने अपने X पोस्ट में लिखा कि 90 दिनों से भी कम समय में ईमेल, मैसेज और कॉल्स आदि सभी कम्यूनिकेशन चैनलों पर ऑटोमैटेड स्पैम की बाढ़ आने वाली है. इससे ये इस्तेमाल करने लायक नहीं रहेंगे. इनमें ऐसे चैनल भी शामिल हैं, जिन्हें अब तक स्पैम और ऑटोमेशन से सेफ समझा जाता था. बियर का मानना है कि न सिर्फ यह नई समस्या आने वाली है बल्कि हमारे पास इससे बचाव का कोई तरीका भी नहीं होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading