iQOO 15 Ultra अगले महीने लॉन्च, गेमिंग फीचर्स और शोल्डर ट्रिगर्स


iQOO 15 Ultra को अगले महीने लॉन्च किए जाने की पुष्टि हो चुकी है और लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन अपने दमदार गेमिंग फीचर्स को लेकर सुर्खियों में है. यह फोन फ्लैगशिप iQOO 15 का हाई-एंड वेरिएंट होगा, जिसे खासतौर पर गेमिंग यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. अब कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने इसके कुछ अहम गेमिंग फीचर्स से पर्दा उठा दिया है.

iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर गैलेंट वी ने Weibo पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि iQOO 15 Ultra में कैपेसिटिव टच-बेस्ड शोल्डर ट्रिगर्स दिए जाएंगे. ये ट्रिगर्स फोन के लेफ्ट और राइट फ्रेम पर मौजूद होंगे, जिससे गेम खेलते समय उंगलियां नेचुरल पोज़िशन में रह सकेंगी और कंट्रोल बेहतर होगा. यह फीचर खासतौर पर FPS और बैटल रॉयल गेम्स खेलने वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

कंपनी के मुताबिक, ये शोल्डर ट्रिगर्स 600Hz सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करेंगे, जिससे इनपुट और भी तेज़ और सटीक होगा. इसके अलावा, यूज़र्स इन ट्रिगर्स को अपनी पसंद के अनुसार मैप भी कर सकेंगे. यानी गेम के अंदर कॉम्बो, शॉर्टकट या किसी खास एक्शन को इन बटन्स से जोड़ा जा सकेगा.

बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए iQOO 15 Ultra में हैप्टिक फीडबैक भी दिया जाएगा, जिसे एक पावरफुल लीनियर मोटर कंट्रोल करेगी. इससे शोल्डर ट्रिगर्स दबाने पर फिजिकल बटन जैसा फील मिलेगा. साथ ही, लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान हाथों में पसीने की वजह से होने वाली दिक्कतों को कम करने के लिए फोन में एंटी-स्वेट एल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया जाएगा.

इन सबके अलावा, कंपनी ने ये भी कंफर्म किया है कि शोल्डर ट्रिगर्स के लिए डुअल इंडिपेंडेंट कंट्रोल चिप्स दिए जाएंगे. ये चिप्स अलग-अलग इंस्ट्रक्शन को प्रोसेस करेंगे, जिससे इनपुट लैग काफी हद तक कम होगा और गेमिंग ज्यादा स्मूद बनेगी.

iQOO 15 Ultra को 2077 (ब्लैक) और 2049 (सिल्वर) कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. हाल ही में सामने आए AnTuTu स्कोर के मुताबिक, इस स्मार्टफोन ने कुल 45 लाख से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं, हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि ये आंकड़े इंटरनल टेस्टिंग पर बेस्ड हैं.

iQOO 15 Ultra अपने एडवांस गेमिंग फीचर्स, शोल्डर ट्रिगर्स और हाई परफॉर्मेंस के चलते गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading