Oppo Reno 13 5G: 30000 रुपये में दमदार स्मार्टफोन ऑफर और फीचर्स.


अगर आप 30,000 रुपये के बजट में एक स्टाइलिश और दमदार 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Oppo Reno 13 5G इस समय शानदार ऑफर में मिल रहा है. यह फोन पहले ₹37,999 की कीमत में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब Flipkart पर यह करीब ₹29,995 में उपलब्ध है. यानी सीधा ₹8,004 का डिस्काउंट मिल रहा है. सिर्फ यही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो ₹4,000 तक का अडिशनल बैंक डिस्काउंट भी पा सकते हैं. इसके अलावा, नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त ₹1,055 प्रति माह है.

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ₹24,750 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है. कुल मिलाकर सही ऑफर के साथ यह फोन और भी सस्ता पड़ सकता है.

Oppo Reno 13 5G के फीचर्स
ओप्पो रेनो 13 5G में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग में अच्छा एक्सपीरिएंस मिलता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चलता है. साथ ही, यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मोनोक्रोम लेंस मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

अगर आप इस बजट में प्रीमियम डिजाइन, मजबूत परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Oppo Reno 13 5G आपके लिए एक बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading