टेक्नो Pova Curve 2 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले.


Last Updated:

टेक्नो Pova Curve 2 भारत में लॉन्च हुआ, 8,000mAh बैटरी, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek D7100 प्रोसेसर, ELLA AI 2.0, 5G सपोर्ट, कीमत ₹27,999 से, बिक्री 20 फरवरी से शुरू.

ख़बरें फटाफट

8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन चाहिए तो ये होगी परफेक्ट चॉइस, सेल 20 फरवरी सेZoom

Tecno Pova Curve 2.

टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो Pova Curve 2 लॉन्च कर दिया है. ये फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी चाहते हैं. Pova सीरीज का यह नया मॉडल पहले वाले वर्जन के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड के साथ आया है.

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और कामकाज के लिए आराम से चल सकता है. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.42mm है और वजन 195 ग्राम है, जिससे यह हाथ में भारी नहीं लगता.

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस काफी स्मूद हो जाता है. साथ ही इसमें आई-कम्फर्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर डालती है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek D7100 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ ट्रिपल-चिपसेट कनेक्टिविटी सेटअप मिलता है, जिसमें G1 सिग्नल चिप और SE1 Wi-Fi चिप शामिल हैं. ये फोन 20 5G बैंड को सपोर्ट करता है और बेहतर नेटवर्क स्थिरता के लिए इंटेलिजेंट नेटवर्क स्विचिंग फीचर भी देता है.

फोन में टेक्नो का ELLA AI 2.0 सिस्टम दिया गया है, जो हिंदी, बंगाली, तमिल, गुजराती और मराठी जैसी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, ऑल-सीन AI नॉइज रिडक्शन फीचर कॉल, वीडियो कॉल और गेमिंग के दौरान साफ आवाज सुनिश्चित करता है.

कितनी है फोन की कीमत?
कीमत की बात करें तो इसमें 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹29,999 रखी गई है. ₹3,000 तक का कैशबैक ऑफर भी मिल सकता है. इसकी बिक्री 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading