Video: इसके आगे हुस्न की परियां भी फेल है, काली साड़ी पहन हसीने ने स्टेज पर मटकाई कमर, दिल हार बैठे यूजर्स


कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो इंसान की सोच से परे होते हैं, इनमें स्टंट, डांस और सिंगिंग जैसे कारनामें शामिल होते हैं. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि एक वीडियो इतना हसीन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है कि उसे देखकर जन्नत की हूरें भी शरमा जाएं तो आप क्या करेंगे. यकीनन उसे देखने के लिए आप दौड़ पड़ेंगे. लेकिन अब आपको दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि वो हसीन वीडियो हम आपके लिए यहीं लेकर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर हर ओर बस इसी वीडियो के चर्चे हो रहे हैं.

ग्रुप पर डांस करती हसीनाओं का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़कियों का ग्रुप स्टेज पर डांस करता दिखाई दे रहा है, वैसे तो हर लड़की अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखाई दे रही है, लेकिन जिस मोहतरमा ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है वो है बीचों बीच डांस कर रही वो हसीना जिसे देखकर बाकी लड़कियां डांस को कॉपी कर रही है. वीडियो में दिख रहा है कि ये हसीनाएं जब वी मेट फिल्म के गाने ये इश्क हाय पर जोरदार डांस करती दिखाई दे रही है और लोग इस पर जमकर हूटिंग भी कर रहे हैं.

ठुमकों और अदाओं ने जीता यूजर्स का दिल

वीडियो में दिख रहा है कि बीच वाली लड़की गाने के हर बोल को अपने डांस स्टेप्स के साथ भुना रही है और ऐसे कमर मटका रही है मानों किसी बड़े डांसर से डांस सीखकर आई हो. वीडियो में उसकी अदाएं और एक्सप्रेशंस इतने जानलेवा हैं कि यूजर्स इस हसीन चेहरे पर अपना दिल हार बैठे हैं. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल

जमकर तारीफ कर रहे नेटिजंस

वीडियो को isha.hakkim नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बाप रे ये खूबसूरती देखकर तो दिल गार्डन गार्डन हो गया. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह से ना डांस करो, दिल हार जाएंगे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….क्या डांस किया है, इसके आगे तो करीना कपूर भी फेल है.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading