लिस्ट में पहले नंबर पर Maruti Suzuki Swift है. पिछले महीने इसकी कुल 17,806 यूनिट बिकी हैं. ये आंकडा जनवरी 2025 में सेल की गईं 17,081 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
कीमत और खासियत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख से 8.80 लाख रुपये तक है. इंटीरियर स्पेसियस और प्रीमियम है. इसमें 7-9 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और हिल होल्ड स्टैंडर्ड हैं. इंजन 1.2L Z-सीरीज पेट्रोल (80-82 bhp, 111 Nm) है, जो CNG में 32.85 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है.
Maruti Suzuki Baleno
लिस्ट में दूसरे नंबर पर बलेनो है. इसे पिछले महीने 16,782 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 19,965 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत गिरावट को दर्शाता है.
Maruti Suzuki WagonR
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर WagonR है. जनवरी 2026 में इसकी कुल 15,118 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 24,078 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 37 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाता है.
Maruti Suzuki Alto
लिस्ट में चौथे नंबर पर मारुति ऑल्टो है. पिछले महीने इसकी कुल 12,314 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 11,352 यूनिट के मुकाबले सालना स्तर पर आई 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Tata Tiago
सेल बढ़ने के साथ टाटा टिआगो ने टॉप-5 हैचबैक की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इसे पिछले महीने कुल 8,349 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं 6,807 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
ऊपर बताई गई जनवरी 2026 की टॉप-5 हैचबैक के अलावा पिछले महीने Hyundai Grand i10 Nios की 7,710 यूनिट, Hyundai i20 की 5,677 यूनिट, Tata Altroz की 3135 यूनिट, Toyota Glanza की 2,978 यूनिट और Maruti Suzuki Ignis की मात्र 1,902 यूनिट बिकी हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
