इस वैलेंटाइन डे अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करें ये क्यूट सी कार! मात्र ₹4.99 लाख में आ जाएगी


Valentine’s Day Gifts For Girlfriend: अगर आप इस वैलेंटाइन डे अपनी अपनी गर्लफ्रेंड को एक अच्छा गिफ्ट देने की सोच रहे हैं और अभी तक फाइनल नहीं कर पाए हैं कि आखिर क्या बेहतर ऑप्शन होगा, तो भाई सही जगह पहुंच गए आप! अपने इस आर्टिकल में हम बेहतरीन गिफ्ट आईडिया लेकर आए हैं, जो थोड़ा महंगा तो लग सकता है, लेकिन काफी काम का है.

MG Comet EV एक कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कार है, जो शहर की सड़कों पर घूमने के लिए परफेक्ट है. खासकर अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को 5 लाख के बजट में एक शानदार इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट करना चाहते हैं, तो MG Comet EV सबसे बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है. ये कार न सिर्फ ईको फ्रेंडली है, बल्कि इसकी क्यूट डिजाइन, छोटा साइज और कम रनिंग कॉस्ट इसे एक प्रैक्टिकल गिफ्ट बनाती है. आइए, इसकी कीमत- खासियत जानते हैं.

MG Comet EV Price डिटेल

इसकी कीमत मात्र 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी इसे BaaS स्कीम के तहत ₹3.1 प्रति किलोमीटर के हिसाब से बैटरी रेंटल के साथ ग्राहकों को बेचती है. अगर आपको पूरी कीम चुकानी है, तो इसे ₹7.50 लाख की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिसमें बैटरी भी आपकी होगी.

डिजाइन और इंटीरियर

MG Comet EV का लुक बहुत क्यूट और मॉडर्न है. ये एक माइक्रो EV है, जिसमें रेट्रो-मॉडर्न स्टाइल है. राउंड हेडलाइट्स, कनेक्टिंग LED लाइट्स, इल्यूमिनेटेड MG लोगो और छोटा लेकिन आकर्षक बॉडी इसे बेहतर बनाता है. कलर्स में Pristine White, Starlight Black, Aurora Silver आदि उपलब्ध हैं. साइज छोटा (लंबाई करीब 2974 mm) होने से पार्किंग आसान है और ये शहर की भीड़ में आसानी से घूमती है.

अंदर से यह काफी स्पेसियस लगती है. 4 सीटर है, लेकिन आगे-पीछे अच्छी लेग रूम और हेडरूम मिलती है. सीट्स लेदरेट से बनी हैं, जो प्रीमियम फील देती हैं. डैशबोर्ड पर फ्लोटिंग ट्विन डिस्प्ले (10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट + डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) है. स्पेस ग्रे या स्टारलाइट ब्लैक इंटीरियर ऑप्शन हैं. रियर में 50:50 स्प्लिट सीट्स, अच्छा बूट स्पेस (करीब 520 लीटर तक एक्सपैंडेबल) और USB पोर्ट्स हैं. कंफर्ट के लिए AC, पावर विंडोज और मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें 55+ कनेक्टेड कार फीचर्स हैं. i-SMART ऐप से रिमोट AC कंट्रोल, लोकेशन ट्रैकिंग, वॉयस कमांड्स की सुविधा मिलती है. 10.25 इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, 4 स्पीकर्स, कीलेस एंट्री, पावर ORVM, रियर कैमरा, डिजिटल की शेयरिंग और रिजन ब्रेकिंग मोड्स हैं. FC वेरिएंट में फास्ट चार्जिंग (7.2 kW) सपोर्ट है.

सेफ्टी में डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS + EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर्स, ISOFIX चाइल्ड एंकर और 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स हैं. हाई-स्ट्रेंथ बॉडी (17 हॉट स्टैंपिंग पैनल्स) और IP67 रेटेड बैटरी सेफ्टी बढ़ाती है.

बैटरी, मोटर और रेंज

इसमें 17.3 kWh लिथियम-आयन प्रिज्मेटिक सेल बैटरी है, जो IP67 रेटेड और 8 साल/1.2 लाख km की वारंटी वाली है. परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर रियर व्हील ड्राइव है, जो 42 PS (41.42 bhp) पावर और 110 Nm टॉर्क देता है. ARAI सर्टिफाइड रेंज 230 km है, रियल वर्ल्ड में 180-200 km आसानी से मिल जाती है. (शहर में)। चार्जिंग की बात करें, तो ये 3.3 kW AC चार्जर से 7 घंटे में 0-100% तक चार्ज हो जाती है. FC वेरिएंट में फास्ट चार्जर इसे 3.5 घंटे में चार्ज कर देता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading