10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, RRB ग्रुप D में बंपर भर्ती,जानें पूरी डिटेल


सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D के हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे जोनों में की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना फॉर्म भर लें और अंतिम तारीख का इंतजार न करें.

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 22,082 लेवल-1 पदों को भरा जाएगा. इन पदों में ट्रैक मेंटेनर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, हेल्पर और अन्य ग्रुप D श्रेणी के पद शामिल हैं. यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी रेलवे भर्तियों में से एक मानी जा रही है. सभी पद विभिन्न रेलवे जोनों में बांटे गए हैं और चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के जरिए होगी.

क्या चाहिए योग्यता

RRB ग्रुप D 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. जिन उम्मीदवारों के पास ITI या NAC (NCVT) का प्रमाण पत्र है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवार को शारीरिक और मेडिकल मानकों को भी पूरा करना होगा. भर्ती के दौरान मेडिकल टेस्ट में आंखों की रोशनी और शारीरिक फिटनेस की जांच की जाएगी.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है.आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी. ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी.

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है, जिसमें से CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे. वहीं एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है, जो परीक्षा में शामिल होने के बाद पूरा वापस कर दिया जाएगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से करना होगा.

ऐसे करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading