AI Impact Summit 2026 भारत में Sundar Pichai, Sam Altman और Narendra Modi की मौजूदगी के साथ ग्लोबल एआई इनोवेशन का मंच बनेगा. पूरी जानकारी पढ़ें. जानें AI Impact Summit 2026 का पूरा शेड्यूल


भारत का पहला ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन AI Impact Summit 2026 आज से शुरू होने जा रहा है. यह पांच दिवसीय कार्यक्रम 16 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित होगा, हालांकि मुख्य एआई समिट 19 और 20 फरवरी को होगा. इस दौरान दुनियाभर की बड़ी एआई कंपनियों, भागीदार देशों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी देखने को मिलेगी.

इस समिट में Sundar Pichai (CEO, Google) और Sam Altman (CEO, OpenAI) की मौजूदगी खास आकर्षण रहेगी. इनके कीनोट सेशन्स और चर्चाओं पर पूरी दुनिया की नजर रहेगी.

AI Impact Summit 2026: पूरा शेड्यूल
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पहले दिन 100 से अधिक सेशन्स विभिन्न पैरेलल ट्रैक्स में आयोजित किए जाएंगे. हर सेशन 30 मिनट से 3 घंटे तक का होगा. इसमें कृषि, हेल्थकेयर, शिक्षा, गवर्नेंस, सस्टेनेबिलिटी और स्टार्टअप इनोवेशन जैसे विषय शामिल हैं.

16 फरवरी- सुबह 9:30 बजे ‘Her First Algorithm, India’s Next Breakthrough’ फ्लैगशिप इवेंट से शुरुआत होगी. इसके बाद ‘Inside India’s Frontier Lab’, ‘Responsible AI for Bharat’, ‘Whose Language, Whose Model?’ और ‘AI and Children: Turning Principles into Practice’ जैसे अहम सत्र होंगे.

दोपहर में ‘Policymakers’ Dialogue on AI’, ‘AI & Arthik Shakti’, ‘Global Mission on AI for Energy’ और ‘Agri AI: Advancing Responsible AI for Agriculture’ जैसे पैनल चर्चा आयोजित होंगी. साथ ही 12:30 से 3:30 बजे तक India AI Impact Buildathon भी होगा.

पूरे दिन ‘Startup Spotlight’ के तहत कई इनोवेटिव एआई स्टार्टअप्स को अपने प्रोडक्ट्स और आइडियाज पेश करने का मौका मिलेगा.

17 फरवरी: सेक्टोरल डायलॉग और नॉलेज कम्पेंडिया लॉन्च
17 फरवरी को विभिन्न प्राथमिक क्षेत्रों में पैनल चर्चाएं जारी रहेंगी. हेल्थ, एनर्जी, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, जेंडर एम्पावरमेंट और दिव्यांगजन जैसे क्षेत्रों में एआई के प्रभाव और संभावनाओं पर गहन संवाद होगा.

इसके साथ ही एप्लाइड एआई पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें व्यावहारिक उपयोग और जमीनी समाधान पर चर्चा होगी.

सरकार इस दिन फ्लैगशिप Knowledge Compendia लॉन्च करेगी, जिसमें AI in Health, Energy, Education, Agriculture, Gender Empowerment और Disabilities पर आधारित केसबुक्स शामिल होंगी.

18 फरवरी (बुधवार): रिसर्च और इंडस्ट्री इनोवेशन डे
18 फरवरी को तीसरा दिन रिसर्च और प्रैक्टिस को समर्पित रहेगा. Research Symposium में शोधकर्ता, शिक्षाविद और टेक विशेषज्ञ भविष्य की एआई दिशा पर विचार साझा करेंगे.

साथ ही इंडस्ट्री सेशंस में वैश्विक टेक लीडर्स, स्टार्टअप्स और सेक्टर विशेषज्ञ स्केलेबल सॉल्यूशंस, रियल-वर्ल्ड डिप्लॉयमेंट्स और फ्यूचर-रेडी इनोवेशन प्रस्तुत करेंगे. यह दिन अकादमिक और व्यावसायिक दुनिया के बीच सेतु का काम करेगा.

19 फरवरी: पीएम मोदी करेंगे मुख्य समिट का उद्घाटन
19 फरवरी को मुख्य समिट का औपचारिक उद्घाटन होगा. प्रधानमंत्री Narendra Modi उद्घाटन समारोह का नेतृत्व करेंगे.

इसके बाद एक हाई-लेवल CEO राउंडटेबल आयोजित होगी, जिसमें वैश्विक उद्योग जगत के नेता, निवेशक और नीति-निर्माता शामिल होंगे. चर्चा का फोकस रणनीतिक प्राथमिकताओं, निवेश के रास्तों और जिम्मेदार एआई के भविष्य पर रहेगा.

20 फरवरी (शुक्रवार): GPAI काउंसिल मीटिंग्स
अंतिम दिन Global Partnership on Artificial Intelligence (GPAI) के सदस्यों के बीच कई काउंसिल मीटिंग्स होंगी. इन बैठकों में प्रगति की समीक्षा, प्राथमिकताओं का समन्वय और जिम्मेदार व समावेशी एआई को बढ़ावा देने के लिए बहुपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.

कुल मिलाकर, AI Impact Summit 2026 भारत को वैश्विक एआई नेतृत्व के केंद्र में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
AI Impact Summit 2026 में शामिल होने के लिए इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहां इन-पर्सन अटेंडेंस, सेशन डिटेल्स और पास कैटेगरी से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध है.

भारत में एआई इकोसिस्टम को ग्लोबल मंच देने के उद्देश्य से आयोजित यह समिट टेक्नोलॉजी, नीति और इनोवेशन के संगम का बड़ा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading