सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X आज शाम 7:00 बजे से तकनीकी खराबी का सामना कर रहा है. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, फीड रिफ्रेश न होने और लॉगिन में समस्या की हजारों रिपोर्ट दर्ज की गई हैं. सर्वर-साइड की इस संभावित गड़बड़ी के कारण यूजर्स फिलहाल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं.

आउटेज रिपोर्ट्स में अचानक आए इस उछाल से साफ है कि समस्या किसी एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सर्वर-साइड की कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है. फिलहाल एलन मस्क या X की टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर के यूजर इंटरफेस में बदलाव किए जाने की वजह से ऐसा हुआ है. अब आप ट्विटर पर केवल उन्हीं लोगों के पोस्ट या थ्रेड देख पाएंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं. इसके अलावा आप किसी का पोस्ट अगर देखना चाहते हैं तो आपको सर्च करके उनके अकाउंट तक जाना होगा.
(यह एक डेवलपिंग स्टोरी है)
About the Author

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
