AI डिवाइस पुच्चू से TCS ने पेश की 24×7 निगरानी की नई तकनीक.


Last Updated:

TCS ने AI Impact Summit में ‘पुच्चू’ नाम का AI रोबो पेश किया है, जो 24×7 निगरानी करता है. यह गैस लीक, धुआं और फायर अलार्म जैसी स्थितियों का तुरंत पता लगाकर रियल टाइम अलर्ट देता है. जानें कैसे काम करता है यह स्मार्ट सिक्योरिटी डिवाइस…

ख़बरें फटाफट

अब सिक्योरिटी गार्ड नहीं, AI रोबो ‘पुच्चू’ करेगा कंपनी की निगरानीZoom

फोटो: CNBC Awaaz.

अब गया वो जमाना जब लोगों के घर की रखवाली कोई सिक्योरिटी गार्ड करता था. AI ने अब इसका भी जिम्मा संभाल लिया है. इसके लिए नया डिवाइस तैयार किया गया है जिसका नाम रखा गया है पुच्चू. सुनने में अजीब लगे लिकेन यह हकीकत है. दरअसल TCS ने AI Impact Summit में इस AI रोबो को शोकेस किया है. टाटा के स्मार्ट मोबिलिटी ग्रुप, ग्लोबल हेड लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने न्यूज 18 इंडिया से खास बातचीत में बताया कि यह एक ऐसा डिवाइस है जिसका काम निगरानी करना है.

किस तरह से करता है निगरानी
लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि कई ऐसी जगहें हैं जहां जाना संभव नहीं है. वहां पुच्चू आसानी से पहुंच जाता है. इसमें लगे कैमरा और सेंसर रीयल टाइम डेटा हमें देता है. इससे किसी भी खास लोकेशन की जानकारी हमें मिल जाता ही. किसी भी कंपनी के हर हिस्से की जानकारी इस सिस्टम से मिलती है. जिससे की निगरानी में आसानी होती है.

गैस लीक से लेकर फायर एलार्म तक
लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि किसी भी कंपनी के प्रोडक्शन यूनिट में अगर किसी भी तरह की खराबी आ गयी है. उससे गैस लीक अगर हो रहा है तो उस स्थिति को भी पुच्चू बड़े आराम से भांप लेता है. उन्होंने कहा कि इसमें लगा सेंसर धुआं और स्पेल को भी पकड़ लेता है. इससे गैस लीक से लेकर फायर एलार्म तक बजने लगता है जिससे की आप सतर्क हो जाते हैं.

पुच्चू कभी सोता नहीं
लक्ष्मण पार्थशास्त्री ने कहा कि इसमें अच्छा खास बैट्री बैकअप भी होता है. जिससे कि लंबे समय तक निगरानी की जा सकती है. उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से 24-7 आप कंपनी की निगरानी कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading