BMW X3 30 xDrive M Sport Pro इंडियन मार्केट में लॉन्च, कीमत 74.50 लाख


BMW X3 30 xDrive M Sport Pro को इंडियन मार्केट में काफी लंबी इंतजार के बाद लॉन्च कर दिया गया है. ये लग्जरी एसयूवी का टॉप वेरिएंट है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 74.50 लाख रुपये है. मुंबई में ऑन-रोड कीमत लगभग 88.57 लाख रुपये है, जबकि दिल्ली में 86.18 लाख रुपये करीब पहुंच सकती है. ये वेरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ आया है और बीएमडब्ल्यू की एक्स3 लाइनअप में सबसे पावरफुल है.

कंपनी इसे अल्पाइन व्हाइट, ब्लैक सफायर, टैंजनाइट ब्लू, ड्यून ग्रे और ब्रुकलिन ग्रे कलर ऑप्शन में सेल करेगी. BMW X3 30 xDrive M Sport Pro की लंबाई 4755 मिमी, चौड़ाई 1920 मिमी, ऊंचाई 1660 मिमी और व्हीलबेस 2865 मिमी है है. आइए, इसकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स. सेफ्टी इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

एक्सटीरियर में एम स्पोर्ट प्रो पैकेज के साथ डार्क किडनी ग्रिल, आइकॉनिक ग्लो, स्मोक्ड हेडलैंप्स और टेललैंप्स, रेड एम स्पोर्ट ब्रेक कैलिपर्स शामिल हैं. 20-इंच एम अलॉय व्हील्स (फ्रंट 255/45 R20, रियर 285/40 R20) स्टैगर्ड सेटअप में हैं, जो इसे वाइड और लोअर लुक देते हैं. पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी हेडलाइट्स, डेटाइम रनिंग लाइट्स, फॉग लाइट्स और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल्स हैं.
रियर में एरो-शेप्ड एलईडी टेललाइट्स और ’30’ बैज है.

केबिन मिनिमलिस्टिक है, जिसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, एम सीट बेल्ट्स, सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स हैं. फ्रंट सीट्स इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल (6-वे), मेमोरी प्रीसेट्स, लंबर सपोर्ट के साथ हैं. रियर सीट 40:20:40 स्प्लिट, फ्लैट फोल्डिंग, लेकिन बैकरेस्ट अपराइट है. थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग, हेड-अप डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग पैड हैं. स्टोरेज में बड़े डोर पॉकेट्स, आर्मरेस्ट स्टोरेज और कप होल्डर्स हैं. बूट स्पेस 570 लीटर है.

फीचर्स और सेफ्टी

कंपनी इसे 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 15-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम (750W), वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, वॉयस कमांड, जेस्चर कंट्रोल हैं. अन्य फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्ट, 6 ड्राइव मोड्स (पर्सनल, एफिशिएंट, कम्फर्ट, स्पोर्ट, रिलैक्स, एक्सप्रेसिव), रेन-सेंसिंग वाइपर्स और रियर सनब्लाइंड्स शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स (ड्राइवर, पैसेंजर, कर्टेन, साइड), एडास लेवल 3, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, हाई-बीम असिस्ट हैं. साथ ही इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ओवरस्पीड वार्निंग, चाइल्ड सीट एंकर, इंजन इमोबिलाइजर और कीलेस सेंट्रल लॉकिंग है.

इंजन और माइलेज

इसका 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 255 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बीएस6 फेज 2 कम्प्लायंट, 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ ये काफी एफिशियंट और पावरफुल है. इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक (टीसी), पैडल शिफ्टर्स, स्पोर्ट मोड और एडब्ल्यूडी के साथ खरीदा जा सकता है. परफॉरमेंस की बात करें, तो ये मात्र 6.3 सेकेंड में 0-100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है. माइलेज 14.61 kmpl है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading