Renault Triber देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार है. इसकी सेल लगातार बढ़ रही है. पिछले महीने रेनो इसे ट्राइबर की कुल 2509 यूनिट बेची हैं. अगर आप आने वाले दिनों में एक सस्ती 7-सीटर MPV खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ट्राइबर आपके लिए कितना बेहतर ऑप्शन हो सकती है? जान लीजिए…

Renault Triber
Renault और Nissan साथ मिलकर इंडियन कार मार्केट में कारोबार करती हैं. दोनों कंपनियों के पास छोटा सा पोर्टफोलियो है. पिछले महीने इनकी ठीक ठाक सेल रही. एक ओर Nissan Magnite की मांग बढ़ती हुई दिखी. वहीं, Renault Triber की सेल में धमाकेदार बढ़ोतरी हुई. जनवरी 2026 में Nissan ने कुल 2502 यूनिट सेल किए हैं.
ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 2404 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है. वहीं, Renault ने पिछले महीने 3715 गाड़ियां बेची हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 3845 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. आइए, Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.
Renault Triber
लिस्ट में पहले नंबर पर रेनो ट्राइबर है. देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार को पिछले महीने 2509 ने ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 1456 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 72.32 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. रेनो ट्राइबर की कीमत ₹5.76 लाख से शुरू होकर ₹8.60 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
इसका डिजाइन आकर्षक और फैमिली-ओरिएंटेड है, जिसमें रूफ रेल्स और एलईडी टेल लैंप्स शामिल हैं. इंटीरियर मॉड्यूलर सीटिंग के साथ बड़ा है. इसे 625 लीटर बूट स्पेस, कूल्ड सेंटर कंसोल फीचर्स, 8-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ईएसपी, 4-स्टार NCAP रेटिंग के साथ खरीदा जा सकता है. इसका 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसका क्लेम्ड माइलेज 20 KMPL के आस-पास है.
Nissan Magnite
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर निसान मैग्नाइट है. इस सस्ती SUV को पिछले महीने 2502 नए कस्टमर मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 2404 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है. वहीं, X-Trail को लंबे समय से कोई ग्राहक नहीं मिल रहा है.
Renault Kiger
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रेनो काइगर है. इसे पिछले महीने 703 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 755 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 6.89 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
Renault Kwid
क्विड की सेल मामूली रूप से घटी है. इसे पिछले महीने 503 नए ग्राहक ही मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 569 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.60 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
