Tata Sierra vs Maruti Grand Vitara: किस फैमिली SUV को खरीदने में समझदारी?


Tata Sierra vs Maruti Suzuki Grand Vitara: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा सिएरा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दोनों एक-दूसर को टक्कर देती हैं. टाटा सिएरा 2025 में लॉन्च हुई है. ये मजबूत डिजाइन और फीचर्स से भरपूर है, जबकि ग्रैंड विटारा एक प्रीमियम और फ्यूल एफिशियंट ऑप्शन है.

ग्रैंड विटारा की एक्स-शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है (सिग्मा पेट्रोल वेरिएंट) और टॉप मॉडल अल्फा प्लस हाइब्रिड CVT DT के लिए 19.72 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, टाटा सिएरा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये (स्मार्ट प्लस पेट्रोल) है, जो टॉप वेरिएंट अकॉम्प्लिश्ड प्लस TGDi के लिए 24.19 लाख रुपये तक जाती है. आइए, दोनों की डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन

ग्रैंड विटारा का डिजाइन अपराइट एसयूवी स्टांस वाला है, जिसमें LED हेडलाइट्स, LED DRLs, कनेक्टेड टेल लैंप्स, 17-इंच अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं. ये 4345 मिमी लंबी, 1795 मिमी चौड़ी और 1645 मिमी ऊंची है, व्हीलबेस 2600 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 210 मिमी हैं.

टाटा सिएरा का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और रोड प्रेजेंस वाला है, जिसमें LED हेडलाइट्स, LED फॉग लैंप्स, फ्लश डोर हैंडल्स, 19-इंच अलॉय व्हील्स (225/55 R19 टायर्स) और पैनोरमिक सनरूफ है. ये 4340 मिमी लंबी, 1841 मिमी चौड़ी और 1715 मिमी ऊंची है, व्हीलबेस 2730 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 205 मिमी है.

इंटीरियर

दोनों में 5-सीटर केबिन है, लेकिन सिएरा ज्यादा स्पेशियस है. ग्रैंड विटारा में डुअल-टोन डैशबोर्ड, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर और ग्लव बॉक्स है. बूट स्पेस 373 लीटर है, जो हाइब्रिड वेरिएंट में कम हो जाता है. सिएरा में लेदरेट अपहोल्स्ट्री, 10.24-इंच डिजिटल क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स और स्लाइडिंग रियर पार्सल ट्रे है. बूट स्पेस 622 लीटर (रियर सीट फोल्ड करके 1257 लीटर) है, जो ग्रैंड विटारा से ज्यादा है. दोनों में 60:40 स्प्लिट रियर सीट्स हैं, लेकिन सिएरा में मैनुअली-एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट और एक्सटेंडेबल सन वाइजर जैसी सुविधाएं भी हैं.

फीचर्स

ग्रैंड विटारा में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, 9-इंच टचस्क्रीन (एंड्रॉइड ऑटो, एपल कारप्ले), वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और अर्कामिस साउंड सिस्टम है. सिएरा ज्यादा लोडेड है. इसमें 2-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3-इंच टचस्क्रीन, 12-स्पीकर JBL साउंड, जेस्चर-कंट्रोल्ड पावर्ड टेलगेट, मेमोरी फंक्शन वाली ड्राइवर सीट, ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट और स्पोर्ट मोड है. सिएरा में लेवल-2 ADAS, 19-इंच व्हील्स और डुअल-जोन AC जैसे फीचर्स ज्यादा हैं.

सेफ्टी

दोनों में 6 एयरबैग्स, ABS विथ EBD, ESP, हिल असिस्ट, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और ISOFIX हैं. ग्रैंड विटारा में ब्रेक असिस्ट, इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक और HUD है. सिएरा ज्यादा एडवांस्ड है. इसे लेवल-2 ADAS (फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर), हिल डिसेंट कंट्रोल और AR HUD (नेविगेशन के साथ) के साथ खरीदा जा सकता है.

इंजन और माइलेज

ग्रैंड विटारा में 1462cc पेट्रोल (102 bhp, 139 Nm), 1490cc स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (91 bhp, 122 Nm) और CNG ऑप्शन हैं. ट्रांसमिशन विकल्प में 5-स्पीड मैनुअल या e-CVT के साथ FWD/AWD शामिल है. सिएरा में 1498cc पेट्रोल (105 bhp, 145 Nm), 1498cc TGDi टर्बो पेट्रोल (158 bhp, 255 Nm) और 1497cc डीजल (116 bhp) इंजन हैं, ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल या DCA ऑटोमैटिक के साथ ये केवल FWD है. सिएरा का TGDi इंजन ज्यादा पावरफुल है. ग्रैंड विटारा का ARAI माइलेज 27.97 kmpl और टाटा सिएरा का 29.9 kmpl है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading