Google Pixel 10a, Vivo V70 series, iPhone 17e और Infinix Note Edge इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे, कीमत ₹60,000 से कम, दमदार फीचर्स के साथ टेक मार्केट में कंपीटीशन बढ़ेगा.

इस फोन के फोन लॉन्च.
भारत में इस हफ्ते कई दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं, जो प्रीमियम मिड-रेंज और ‘फ्लैगशिप किलर’ सेगमेंट में हलचल मचाने वाले हैं. इन डिवाइसेज़ की कीमत ₹60,000 से कम रहने की उम्मीद है और ये बेहतर कैमरा, बड़ी बैटरी और एडवांस्ड चिपसेट के साथ आएंगे. ये लॉन्च आगामी Mobile World Congress 2026 से पहले टेक मार्केट में हलचल बढ़ा रहे हैं.
Google Pixel 10a- गूगल पिक्सल 10a 18 फरवरी को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा. प्री-ऑर्डर भी इसी दिन शुरू हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Tensor G4 चिपसेट मिल सकता है, साथ में 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज. यह Android 16 के साथ आएगा और कई सालों तक OS अपडेट मिल सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹60,000 से कम रहने की संभावना है.
Vivo V70 series- वीवो V70 सीरीज़ 19 फरवरी को भारत में लॉन्च होगी. इसमें Vivo V70 और V70 Elite शामिल होंगे. दोनों में 6.59-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले (120Hz) मिल सकता है और IP68/IP69 रेटिंग भी होगी.
- V70 में Snapdragon 7 Gen 4
- V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 36,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. कीमत क्रमशः ₹45,000 और ₹55,000 के आसपास रहने की उम्मीद है.
iPhone 17e- ऐपल का किफायती मॉडल iPhone 17e भी इस हफ्ते पेश हो सकता है. इसमें 6.1-इंच OLED (60Hz), डायनेमिक आइलैंड Island और 48MP सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है. यह A19 Bionic चिप और iOS 26 के साथ आ सकता है. कीमत ₹60,000 से कम रहने की उम्मीद है.
Infinix Note Edge- इनफिनिक्स नोट एज 18 फरवरी को भारत में लॉन्च होगा. इसमें 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED (120Hz, 4,500 nits), MediaTek Dimensity 7100, 8GB RAM, 50MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी मिलेगी. इसकी कीमत ₹25,000 से कम हो सकती है. इन लॉन्च के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जबरदस्त कंपीटीशन देखने को मिलेगा.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
