आज के समय में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है. तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से गुजरने वाली इस परीक्षा में धैर्य, अनुशासन और लगातार मेहनत की जरूरत होती है.
ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी आस्था सिंह की है, जिन्होंने मात्र 21 वर्ष की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया. इतनी कम उम्र में आईएएस बनने वाली वे देश की सबसे युवा अधिकारियों में शामिल हो गईं. उन्होंने वर्ष 2024 की परीक्षा में अखिल भारतीय रैंक (AIR) 61 प्राप्त की, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है.
बचपन से ही पढ़ाई में आगे
आस्था सिंह मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं, हालांकि उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कुशाहा कनौरा गांव से जुड़े हुए हैं. उनके पिता बृजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत हैं. आस्था बचपन से ही पढ़ाई में बहुत तेज थीं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल और पंचकूला से पूरी की, स्कूल के दिनों से ही उनका लक्ष्य कुछ बड़ा करने का था. पढ़ाई के प्रति उनकी लगन ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
स्कूल की पढ़ाई के बाद आस्था ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया. उन्होंने देश के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC), जो दिल्ली यूनिवर्सिटी का हिस्सा है, से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, कॉलेज के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला कर लिया था, उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ UPSC की तैयारी भी शुरू कर दी थी.
बिना कोचिंग के की तैयारी
आस्था की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने UPSC की तैयारी बिना किसी कोचिंग के की, उन्होंने अपनी रणनीति खुद बनाई और सही स्रोतों का चयन किया. उन्होंने सबसे पहले एनसीईआरटी की किताबों से अपनी बुनियाद मजबूत की, इसके बाद राजनीति विज्ञान की तैयारी के लिए एम. लक्ष्मीकांत की किताब का सहारा लिया. उन्होंने सामान्य अध्ययन पर विशेष ध्यान दिया और सीमित लेकिन भरोसेमंद किताबों से तैयारी की, एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पास पहले प्रयास के लिए पूरा एक साल भी नहीं था, इसलिए उन्होंने फाउंडेशन कोर्स जॉइन नहीं किया. उन्हें विश्वास था कि सही दिशा में मेहनत करके वे कम समय में भी सिलेबस पूरा कर सकती हैं.
पहले ही प्रयास में पीसीएस में सफलता
UPSC से पहले आस्था ने हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा भी दी. वर्ष 2024 में उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित एचसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक हासिल की, उनका चयन हरियाणा सरकार में सहायक उत्पाद शुल्क एवं कराधान अधिकारी (AETO) के रूप में हुआ. इस पद पर कार्य करते हुए भी उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी. नौकरी और पढ़ाई को साथ लेकर चलना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने समय का सही यूज किया.
UPSC में शानदार प्रदर्शन
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में आस्था ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें लिखित परीक्षा में 795 अंक, इंटरव्यू में 200 अंक और कुल अंक 995 हासिल किए. इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ उन्होंने AIR 61 हासिल की, उनकी इस रैंक के आधार पर उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में होने की पूरी संभावना है.
यह भी पढ़ें: UP Board Exam 2026: आज से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, किसी भी परेशानी में काम आएंगे ये हेल्पलाइन नंबर
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
