Viral video: सोशल मीडिया पर सड़क हादसों से जुड़े कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों के दिलों को झकझोर कर रख दिया है.
वीडियो में एक मॉपेड सवार दिखाई देता है, जो सड़क पार करने के लिए रुकता है और बड़ी बस के गुजरने का इंतजार करता है. मॉपेड सवार की कोई गलती नहीं थी; उसने पूरी सावधानी से सड़क पार करने की कोशिश की. लेकिन दुर्भाग्यवश, उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि दूसरी बस भी तेज गति से उसी क्रॉसिंग पर आ रही थी.
A very costly mistake made by the moped rider.
When a bigger vehicle is stopped, don’t cross in front of it until you have a clear view of the other lane and oncoming traffic.
Patience on the road saves lives.
— Manas Muduli (@manas_muduli) February 17, 2026
वीडियो में साफ-साफ दिखाई पड़ता है कि दूसरी बस मॉपेड को इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि उसका का वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर मॉपेड के परखचे सड़क पर बिखर जाते हैं और मॉपेड सवार गंभीर रूप से घायल हो जाता है.
धैर्य और सावधानी का महत्व
इस घटना से एक सबसे बड़ी सबक मिलती है कि सड़क पार करते समय अगर कोई बड़ा वाहन रुकता है, तो उसके सामने से बिना स्पष्ट दृश्य के क्रॉस करना जानलेवा साबित हो सकता है. धैर्य रखना और सही समय का इंतजार करना न केवल आपकी जान को सुरक्षित रखता है, बल्कि दूसरों के जीवन को भी जोखिम में डालने से बचाता है.
यूजर्स की सोशल मीडिया राय
वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग राय दी. एक यूजर ने लिखा कि मॉपेड सवार की लापरवाही से दुर्घटना हुई, दूसरे यूजर ने अनुमान लगाया कि बस ने फुटेज के बाहर दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर दी होगी. जबकि वहीं एक यूजर ने यह बात साफ किया कि मॉपेड सवार पूरी सावधानी से सड़क पार कर रहा था और हादसे की सबसे बड़ी वजह बस चालक की तेज़ी और ओवरटेक करने की लापरवाही थी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
