Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ पल के लिए किसी की भी सांस थम जाए. वीडियो में एक छोटी बच्ची सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आती है. सब कुछ नॉर्मल लग रहा होता है, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह सीढ़ी के किनारे लगे स्टील की रेलिंग के बीच बने गैप से नीचे की ओर गिर जाती है.
यह दृश्य इतना खौफनाक है कि किसी को उसे संभालने का मौका ही नहीं मिलता. लेकिन कहते हैं ना, जब हादसा बड़ा होता है तो कोई न कोई फरिश्ता भी सामने आ ही जाता है. इतनी ऊंचाई से गिरना किसी भी बच्चे के लिए गंभीर चोट या बड़े हादसे का कारण बन सकता था. लेकिन तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने जो किया, उसने सबको हैरान कर दिया. जैसे ही उसने ऊपर से बच्चे को गिरते देखा, उसने बिना एक पल गंवाए अपने दोनों हाथ आगे बढ़ाए और बच्चे को अपनी गोद में थाम लिया. उसकी फुर्ती और हिम्मत ने एक बड़े हादसे को टाल दिया.
Real Life Hero 🔥💪
भगवान ने पहले ही 1 रक्षक इंतजाम किया था pic.twitter.com/0crnSSbGdg
— Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) February 17, 2026
चंद सेकंड में बदली किस्मत
वीडियो में साफ दिखता है कि पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में हुआ. अगर वह व्यक्ति वहां मौजूद न होता या जरा सी भी देर कर देता, तो परिणाम बेहद दर्दनाक हो सकता था. उसकी सतर्कता और साहस ने एक मासूम की जान बचा ली.
इंसानियत ही सबसे बड़ा रक्षक
इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए. एक यूजर ने लिखा, “भगवान खुद तो हर जगह नहीं आ सकते, इसलिए उन्होंने ऐसे जांबाज इंसान बनाए हैं जो अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों का हाथ थाम लेते हैं. यह वीडियो हमें सिखाता है कि हम सबको एक-दूसरे का रक्षक बनने की कोशिश करनी चाहिए.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह सच है कि जब इंसानियत पर कोई भारी संकट आता है, तो ईश्वर किसी न किसी रूप में एक ‘रक्षक’ को हमारे बीच भेज ही देता है.”
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
