मछुआरे के जाल में फंसा आदमखोर दरिंदा, लोगों में मची अफरा तफरी, वीडियो देख मुंह को आ जाएगा कलेजा


नदी किनारे का एक साधारण दिन अचानक हड़कंप में बदल गया जब मछुआरों के जाल में मछली की जगह एक छोटा मगरमच्छ फंस गया. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को हैरान भी किया और राहत भी दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि कीचड़ से भरे नदी किनारे पर मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके जाल में हलचल तेज हो गई. पहले तो सभी को लगा कि कोई बड़ी मछली फंसी है, लेकिन जब जाल बाहर निकाला गया तो उसमें एक छोटा मगरमच्छ नजर आया. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई.

जाल में फंसा आदमखोर दरिंदा

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि छोटा मगरमच्छ मछली पकड़ने वाले जाल में उलझा हुआ है. आसपास कीचड़ और पानी भरा है. कुछ लोग दूरी बनाकर खड़े हैं और स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे हैं. शुरुआत में लोग मगरमच्छ को इशारों से नदी की ओर जाने का रास्ता दिखाते नजर आते हैं, ताकि वह खुद ही कीचड़ पार कर पानी में चला जाए. मगरमच्छ भी कभी इधर तो कभी उधर बढ़ता है, लेकिन कीचड़ में फिसलने और दिशा भटकने की वजह से वह सही रास्ता नहीं पकड़ पाता.

हिम्मत दिखाकर बचाया गया

जब काफी देर तक मगरमच्छ खुद से नदी तक नहीं पहुंच पाया तो एक शख्स आगे आता है. वीडियो में दिखता है कि वह सीधे हाथ लगाने के बजाय एक कपड़े की मदद लेता है. सावधानी से वह मगरमच्छ को काबू में करता है और धीरे-धीरे उसे उठाकर नदी की ओर ले जाता है. आसपास खड़े लोग भी सतर्क रहते हैं. कुछ ही पलों में वह शख्स मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पानी में छोड़ देता है. नदी में पहुंचते ही मगरमच्छ तेजी से पानी में तैरता हुआ दूर चला जाता है.

यह भी पढ़ें: तेंदुए को ‘बेहोश’ समझ बैठे थे लोग, वह अचानक ऐसे झपटा… होश उड़ा देगा वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मछुआरों की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर चाहें तो लोग नुकसान पहुंचा सकते थे, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाते हुए उसे सुरक्षित छोड़ दिया. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जंगली जानवरों के साथ ऐसी स्थिति में वन विभाग को सूचना देनी चाहिए. वहीं कई यूजर्स ने इसे इंसानियत और समझदारी की मिसाल बताया है. वीडियो को Travel Vlog नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading