New Renault Duster vs Maruti Victoris: किस Hybrid SUV को खरीदने में समझदारी? जान लीजिए


Last Updated:

New Renault Duster vs Maruti Victoris: इंडियन मिड-साइज SUV सेगमेंट में New Renault Duster और Maruti Suzuki Victoris के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. एक तरफ डस्टर का रग्ड ऑफ-रोड DNA है, तो दूसरी ओर विक्टोरिस का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. जानिए डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी और माइलेज में कौन सी SUV किस पर भारी पड़ती है.

New Renault Duster vs Maruti Victoris: किस Hybrid SUV को खरीदने में समझदारी?Zoom

New Renault Duster vs Maruti Suzuki Victoris

New Renault Duster vs Maruti Suzuki Victoris: इंडियन मिड-साइज SUV मार्केट में कंपटीशन बढ़ रहा है. हाल ही में New Renault Duster को लॉन्च किया गया है, जो अपने हाइब्रिड इंजन के साथ Maruti Victoris को टक्कर देगी. जहां नई डस्टर अपने रग्ड और ऑफ-रोड ओरिएंटेड लुक के साथ अपनी पुरानी विरासत को आगे बढ़ा रही है, वहीं मारुति विक्टोरिस ने मॉडर्न, स्लीक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन लैंग्वेज को अपनाया है.

डस्टर में मिलने वाले मस्कुलर व्हील आर्चेस और Y शेप्ड LED सिग्नेचर इसे एक असली SUV का करेक्टर देते हैं, जबकि विक्टोरिस की लंबी बॉडी और प्रीमियम क्रोम फिनिश इसे शहर की सड़कों पर एक लग्जरी कार जैसी उपस्थिति प्रदान करती है. आइए, इन दोनों Hybrid SUVs की तुलना करते हैं और इनके इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन व माइलेज डिटेल पर नजर डालते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

मारुति विक्टोरिस ने तकनीक और आराम का एक बेहतरीन संतुलन बनाया है. इसमें मिलने वाला 8-स्पीकर वाला इन्फिनिटी साउंड सिस्टम और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग केबिन को एक थिएटर जैसा अनुभव देते हैं. इसके विपरीत, रेनो डस्टर का केबिन अधिक फंक्शन और टिकाऊ महसूस होता है, जिसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन और गूगल-बिल्ट-इन सॉफ्टवेयर दिया गया है जो कनेक्टिविटी को बहुत आसान बना देता है. दोनों ही गाड़ियां पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे मॉडर्न फीचर्स से लैस हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

दोनों के पास अलग-अलग तरह के ग्राहकों के लिए विकल्प मौजूद हैं. रेनो डस्टर का 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन उन लोगों के लिए है, जो परफॉरमेंस और पावर को प्राथमिकता देते हैं. वहीं दूसरी ओर, मारुति विक्टोरिस अपने स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के कारण माइलेज की रेस में सबसे आगे निकल जाती है. जहां डस्टर खराब रास्तों और ऑफ-रोडिंग में अपनी ताकत दिखाती है, वहीं विक्टोरिस शहर की भीड़-भाड़ और हाईवे पर एक शांत और बेहद किफायती ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है. डस्टर को भी अब हाइब्रिड इंजन मिल गया है.

सेफ्टी डिटेल

मारुति विक्टोरिस को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है और ये लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स से लैस है. रेनो डस्टर भी मजबूती के मामले में कम नहीं है, इसमें भी 6 एयरबैग्स और 17 से अधिक ADAS फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर और पैसेंजर को सेफ रखने में मदद करते हैं. अगर आपको रोमांच और ऑफ-रोडिंग पसंद है तो डस्टर एक बेहतरीन साथी है और यदि आप शहर के लिए एक स्मार्ट, फीचर्स से भरपूर और किफायती SUV ढूंढ रहे हैं, तो विक्टोरिस आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

homeauto

New Renault Duster vs Maruti Victoris: किस Hybrid SUV को खरीदने में समझदारी?



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading