मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान का महीना शुरू हो चुका है. रमजान के साथ ही तुर्किए के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र रमजान की आमद पर बहुत खूबसूरत अंदाज में स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि कई सारे बच्चे स्कूल में एक साथ अलग-अलग डिजाइन से खाना ए काबा, मस्जिदे नबवी यानी वो मस्जिद जहां मोहम्मद साहब की कब्र है मदीना में और लफ्जे अल्लाह यानी अरबी में अल्लाह लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रमजान के स्वागत कार्यक्रम का है.
बच्चों ने खास अंदाज में किया रमजान का इस्तकबाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @TurkiyeUrdu नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि तुर्किए के एक स्कूल के छात्र स्कूल असेम्बली में एक साथ इकट्ठा होकर इस्लाम के पवित्र स्थलों खाना ए काबा यानी काबा शरीफ और मस्जिद ए नबवी की आकृति बनाई है. बताया जा रहा है कि तुर्किए के एक स्कूल कमेटी ने रमजान की अमाद को अनोखे तरीके से मनाने की पहल की है, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा जा रहा है. कई लोग इसे वीडियो को देख कर कह रहे हैं कि इससे बच्चों में धार्मिक समझ और सांस्कृतिक जुड़ाव दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने लाइक और शेयर भी कियाहै.
सोशल मीडिया पर बच्चों की मिली तारीफ
तुर्किए के स्कूल में रमजान के खूबसूरत इस्तकबाल का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बच्चों को खूब तारीफ मिल रही है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया जैसे इन बच्चों ने रमजान का खूबसूरत इस्तकबाल किया है, ऐसे ही इन सबका जन्नत में स्वागत किया जाएगा. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया सुब्हान अल्लाह, अल्लाह ताला इन सब पर रहमत और बरकत फरमाए. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया माशा अल्लाह, कितनी अच्छे तरीके से बनाया है तो एक यूजर ने लिखा सलाम है इस जज्बे को. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया ब्यूटीफुल, इन बच्चों की कला की तारीफ के लिए शब्द नहीं है. हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को देख कर कहा कि एआई से बना वीडियो है.
ये भी पढ़ें-कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, एक साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, वीडियो ने बनाया यूजर्स का दिन
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
