Redmi A7 जल्द लॉन्च: बड़ी बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले वाला बजट फोन


शाओमी रेडमी का नया बजट स्मार्टफोन रेडमी A7 जल्द ही लॉन्च हो सकता है. हाल ही में इस फोन को थाईलैंड की NBTC(नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकॉम्यूनिकेशन) वेबसाइट पर देखा गया है. लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर 26020RNB4A और सर्टिफिकेट नंबर B38097-26 बताया गया है.

इस लिस्टिंग से ये साफ होता है कि फोन GSM, WCDMA और LTE नेटवर्क सपोर्ट करेगा. यानी इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी. NBTC वेबसाइट पर यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन चीन में बनाया गया है. हालांकि, यहां फोन के बाकी फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई, लेकिन सर्टिफिकेशन मिलने का मतलब है कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है.

रेडमी A7 प्रो के साथ आ सकता है
कुछ दिन पहले रेडमी A7 Pro भी UAE की TDRA, FCC, NBTC और इंडोनेशिया की SDPPI जैसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर नजर आया था. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेडमी A7 और रेडमी A7 Pro दोनों को एक साथ लॉन्च किया जा सकता है.

पोको C81 प्रो जैसा हो सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेडमी A7 की स्पेसिफिकेशन Poco C81 Pro से मिलती-जुलती हो सकती है. यानी यह फोन बजट सेगमेंट में आएगा और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.

संभावित फीचर्स
लीक के अनुसार, रेडमी A7 में 6.9 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो HD+ रेजोलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा.

फोन में यूनीसोक T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है. इसके साथ 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करेगी.

बजट यूजर्स के लिए खास
अगर ये सभी लीक सही साबित होते हैं, तो रेडमी A7 बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करेगा. सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लगातार दिखाई देने से संकेत मिल रहा है कि कंपनी जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading