कंपनी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें, तो पिछले महीने Honda Activa सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा. वहीं, Shine और CB 350 की सेल बढ़ी है. इसके अलाव, Shine 125, Dio और SP 160 जैसे मॉडलों को पिछले साल के मुकाबले कम ग्राहक मिले हैं. आइए, कंपनी की मॉडल वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.
होंडा एक्टिवा
लिस्ट में पहले नंबर पर Activa है. पिछले महीने इस पॉपुलर स्कूटर को कुल 2,71,924 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,66,739 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 63 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इस तरह एक्टिवा ने अपना बादशाहत जारी रखी है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,433 (स्टैंडर्ड) से शुरू होती है.
इसका 109.51 सीसी एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन 7.99 पीएस पावर और 9.05 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ इसका वजन 106 किग्रा है और ये 5.3 लीटर टैंक के साथ आती है. सिटी में स्मूथ होने के साथ इसका ARAI माइलेज 59.5 kmpl है. फीचर्स में LED हेडलैंप, H-Smart की, TFT डिस्प्ले, आइडल स्टॉप, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, CBS ब्रेक और USB पोर्ट शामिल है.
होंडा शाइन 125
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर शाइन 125 है. इसे पिछले महीने कुल 1,35,076 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 1,51,439 यूनिट मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर सीबी यूनिकॉर्न 160 है. जनवरी 2025 में इसको 35,710 नए ग्राहक मिले हैं. इस तरह सेल के मामले में इसने shine 100, Dio और CB 350 जैसे मॉडलों को पछाड़ दिया है.
होंडा शाइन 100
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर होंडा शाइन 100 है. पिछले महीने इसकी कुल 26,148 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी कुल 16,851 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 55 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
होंडा डिओ 100
बिक्री घटने के बावजूद भी डिओ 100 ने कंपनी के टॉप-5 स्कूटरों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसे कुल 13,855 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी कुल 24,882 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 44 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
ऊपर बताए गए कंपनी के टॉप-5 मॉडलों के अलावा पिछले महीने Dio 125 की 11,607 यूनिट, CB 125 Hornet की 8,752 यूनिट, CB 350 की 5,500 यूनिट, Livo की 4,433 यूनिट, SP160 की 2,474 यूनिट, H’ness की 2,302 यूनिट, Hornet 2.0 की 883 यूनिट, CB200X की 691 यूनिट और Activa E की मात्र 224 यूनिट बिकी हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
