ओप्पो फाइंड X9 सीरीज लॉन्च के बाद फाइंड X8 प्रो पर अमेज़न पर ₹16,700 से ज्यादा की छूट मिल रही है. 50MP क्वाड कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5910mAh बैटरी वाले इस फ्लैगशिप फोन की नई कीमत और बैंक ऑफर जानें…

Oppo Find X8 Pro पर छूट.
ओप्पो ने हाल ही में भारत में अपनी नई Find X9 सीरीज लॉन्च की है. इसके बाद पिछला फ्लैगशिप मॉडल ओप्पो Find X8 Pro अब भारी छूट के साथ मिल रहा है. अगर आप प्रीमियम फीचर्स वाला फोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है.
ओप्पो फाइंड X8 प्रो को भारत में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. फिलहाल यह अमेज़न पर 86,990 रुपये में लिस्टेड है. यानी सीधी 13,009 रुपये की छूट मिल रही है. इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदते हैं तो 3,750 रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर कीमत और कम हो सकती है.
बढ़ियां हैं फोन के फीचर्स…
फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.78 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. इसमें डॉल्बी विजन सपोर्ट भी मिलता है, जिससे वीडियो देखने का एक्सपीरिएंस बेहतर हो जाता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया गया है.
कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत है. पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का सोनी प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप लेंस, 6x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट और 120x डिजिटल जूम तक की सुविधा मिलती है. साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
फोन में 5,910mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यानी बैटरी जल्दी चार्ज होती है और लंबा बैकअप देती है. ओप्पो Find X8 Pro अब नई कीमत पर फ्लैगशिप अनुभव देने वाला मजबूत विकल्प बन गया है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
