वॉट्सऐप पर जल्द शेड्यूल्ड मैसेज फीचर आने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स तय तारीख और समय पर मैसेज भेज सकेंगे. जानें इस नए अपडेट से क्या बदल जाएगा…

WhatsApp में Scheduled Messages ऑप्शन.
दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर जल्द ही एक एक ऐसा फीचर आने वाला है जिसका इंतजार बड़े लंबे समय से किया जा रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी शेड्यूल मैसेज फीचर पर काम कर रही है, जिससे यूजर्स पहले से तय समय पर मैसेज भेज सकेंगे.
इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है. हाल ही में टेस्टफ्लाइट बीटा बिल्ड में कुछ नए कोड और इंटरफेस एलिमेंट्स देखे गए हैं, जो बताते हैं कि यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है.
शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में ‘Group Info’ सेक्शन के अंदर एक नया शेड्यूल्ड मैसेज ऑप्शन दिखाई देता है. ये ‘मीडिया, लिंक्स एंड डॉक्स’ और ‘स्टार्ड’ जैसे ऑप्शंस के नीचे नजर आता है. इससे साफ है कि यह फीचर ऐप में ही बिल्ट-इन रूप में आएगा, न कि किसी छिपे हुए एक्सपेरिमेंटल टूल के तौर पर.
अब तक क्यों थी कमी?
शेड्यूल मैसेजिंग फीचर कई दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहले से मौजूद है. उदाहरण के लिए, टेलीग्राम यूजर्स को खास तारीख और समय चुनने के साथ-साथ ‘Repeat’ ऑप्शन भी देता है. वहीं iMessage में भी मैसेज शेड्यूलिंग की सुविधा मिलती है.
Photo: WABetaInfo
इसके मुकाबले वॉट्सऐप यूजर्स को अब तक थर्ड-पार्टी ऐप्स या ऐपल शॉर्टकट्स जैसे जुगाड़ का सहारा लेना पड़ता था. ऐसे में 2 बिलियन से ज्यादा यूजर्स वाले प्लेटफॉर्म पर यह फीचर न होना काफी समय से सवालों में था.
क्या मिल सकते हैं एडवांस फीचर्स?
फिलहाल यह साफ नहीं है कि वॉट्सऐप सिर्फ एक बार के लिए मैसेज शेड्यूल करने का विकल्प देगा या टेलीग्राम की तरह रिपीट/रिकरिंग मैसेज की सुविधा भी मिलेगी. अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है. उम्मीद है कि पहले सीमित यूजर्स को टेस्टिंग के लिए दिया जाएगा और फीडबैक के बाद सभी के लिए रोलआउट होगा.
अगर यह फीचर सही तरीके से लागू किया जाता है, तो यह रिमाइंडर, बिजनेस मैसेजिंग, बर्थडे विश और अलग-अलग टाइम ज़ोन में कम्युनिकेशन को काफी आसान बना सकता है. यह भले ही कोई AI वाला बड़ा अपडेट न हो, लेकिन यूजर्स के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
