रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐपल 2, 3 और 4 मार्च को तीन दिनों तक लगातार घोषणाएं कर सकता है. 4 मार्च को खास तौर पर ‘ऐपल Experience’ रखा जाएगा, जहां मीडिया को नए प्रोडक्ट्स को हाथों-हाथ देखने और इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा. यह ट्रेडिशनल लॉन्च इवेंट से थोड़ा अलग फॉर्मेट होगा. न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई जैसे शहरों में खास प्रेजेंटेशन आयोजित किए जा सकते हैं.
क्या हो सकता है लॉन्च?
खबरों के अनुसार, ऐपल कम से कम पांच नए प्रोडक्ट पेश कर सकता है. इनमें एक किफायती मैकबुक शामिल हो सकता है, जो डिजाइन के मामले में कुछ नया दिखे.
इसके अलावा आईफोन 17e, M4 चिप के साथ नया आईपैड एयर और A18 प्रोसेसर वाला एंट्री-लेवल आईपैड भी लॉन्च हो सकते हैं. मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर के अपग्रेडेड वर्जन की भी घोषणा की संभावना है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2026 की पहली छमाही में मैक स्टूडियो डेस्कटॉप और नया ऐपल स्टूडियो डिस्प्ले भी पेश किए जा सकते हैं. स्टूडियो डिस्प्ले शिपमेंट के लिए तैयार बताए जा रहे हैं, जबकि मैक स्टूडियो भी ज्यादा पीछे नहीं है.
स्टॉक कम होना क्या संकेत देता है?
बताया जा रहा है कि कुछ मौजूदा प्रोडक्ट्स जैसे आईफोन 16e, आईपैड एयर, M4 मैकबुक एयर और मैकबुत प्रो के स्टॉक कम हो रहे हैं. आम तौर पर ऐपल तब ऐसा करता है जब नए मॉडल लॉन्च होने वाले होते हैं. इसलिए माना जा रहा है कि इन डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन जल्द आ सकता है.
हालांकि ऐपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी प्रोडक्ट की पुष्टि नहीं की है. अगर शुरुआती मार्च में ये डिवाइस लॉन्च नहीं होते, तो संभव है कि थोड़े समय बाद इनकी एंट्री हो जाए.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
