ये सफलता हुंडई की भारतीय बाजार में मजबूत स्थिति और ग्राहकों के बीच बढ़ते विश्वास को दर्शाती है. कंपनी के एमडी और सीईओ तरुण गर्ग ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू बिक्री 59,107 यूनिट्स और कुल बिक्री 73,137 यूनिट्स के साथ 11.5% की मजबूत सालाना वृद्धि हासिल करना न केवल हुंडई की ब्रांड लीडरशिप को दर्शाता है, बल्कि हमारे लोगों, पार्टनर्स और ग्राहकों की सामूहिक ताकत का प्रमाण भी है।”
Hyundai Venue की बंपर डिमांड!
जनवरी 2026 की इस रिकॉर्ड बिक्री में कुछ प्रमुख मॉडल्स ने विशेष योगदान दिया. Hyundai Venue ने अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की, जिसमें 12,413 यूनिट्स बेची गई हैं. ये सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में हुंडई की मजबूत पकड़ को दिखाता है, जहां फेसलिफ्ट मॉडल की आकर्षक डिजाइन, फीचर्स और कीमत ग्राहकों को खूब भा रही है. इसी तरह, Hyundai Aura कॉम्पैक्ट सेडान ने भी रिकॉर्ड बनाया और 7,978 यूनिट्स की बिक्री की है. ये मॉडल फैमिली-ओरिएंटेड ग्राहकों के बीच पॉपुलर है. खासकर अपनी स्पेसियस इंटीरियर, फ्यूल एफिशिएंसी और मॉडर्न फीचर्स के कारण.
एक्सपोर्ट भी बढ़ा
निर्यात के मोर्चे पर भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया. जनवरी में 14,030 यूनिट्स एक्सपोर्ट की गई हैं, जो पिछले साल जनवरी के 11,600 यूनिट्स से 20.9 अधिक है. ये वृद्धि हुंडई की वैश्विक सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग को दर्शाती है. भारत से निर्यात होने वाले वाहन मुख्य रूप से अफ्रीका, मिडिल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और अन्य उभरते बाजारों में जाते हैं.
ये रिकॉर्ड बिक्री भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी सकारात्मक संकेत है. 2026 की शुरुआत में ही हुंडई जैसे प्रमुख ब्रांड की ऐसी मजबूत परफॉर्मेंस से पता चलता है कि कस्टमर डिमांड मजबूत बनी हुई है. एसयूवी और प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में बढ़ती रुचि, नए मॉडल्स की लॉन्चिंग, बेहतर फाइनेंसिंग विकल्प और ग्रामीण-शहरी दोनों क्षेत्रों में बढ़ती क्रय शक्ति ने इस वृद्धि में योगदान दिया है.
कंपनी का फ्यूचर प्लान
आगे चलकर हुंडई नए मॉडल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों पर विशेष जोर है. कंपनी का लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाना है, जहां वह पहले से ही टॉप-3 प्लेयर्स में शामिल है. जनवरी 2026 का ये रिकॉर्ड न केवल कंपनी के लिए माइलस्टोन है, बल्कि पूरे ऑटो इंडस्ट्री के लिए 2026 में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जगाता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
