Samsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी देर में शुरू होगा सैमसंग का बड़ा इवेंट, लॉन्च होंगे गैलेक्सी S26, S26+ और S26 अल्ट्रा


Last Updated:

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग आज रात 11:30 बजे अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गैलेक्सी S26 लॉन्च करेगी. यह लॉन्च इवेंट सैमसंग के सालाना ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें हर साल कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन पेश करती है.

थोड़ी देर में शुरू होगा सैमसंग का बड़ा इवेंट, लॉन्च होगा गैलेक्सी S26 सीरीजZoom

samsung galaxy unpacked

Samsung Galaxy Unpacked 2026: थोड़ी ही देर में सैमसंग का साल का पहला बड़ा इवेंट ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ शुरू होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra को लॉन्च करेगी. भारतीय समयानुसार, आप इस इवेंट को आज रात 11:30 बजे सैमसंग की वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.

किससे होगी टक्कर?
सैमसंग की नई सीरीज की सीधी टक्कर Apple की iPhone 17 series से मानी जा रही है, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था. ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है.

संभावित कीमतें
सीरीज के बेस मॉडल गैलेक्सी S26 की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये हो सकती है. गैलेक्सी S26 प्लस 99,999 रुपये और S26 अल्ट्रा 1.29 लाख रुपये में लॉन्च हो सकते हैं. S26 अल्ट्रा के 1TB वैरिएंट की कीमत 1.60 लाख रुपये तक जा सकती है.

लॉन्‍च से पहले दुबई में बिक रहा Samsung Galaxy S26 Ultra
गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च होने से ही पहले यूट्यूबर साहिल करौल साह‍िल ने एस चौंकाने वाला दावा किया है. साहिल ने एक दुकान की तस्‍वीर करते हुए दावा किया है कि उसने स्‍टॉक पहले ही रख लिया था और दुकान में फाेन की बिक्री भी शुरू हो गई थी.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading