वहीं, मोंटे कार्लो 1.5 DSG पर 29,207 रुपये, प्रेस्टीज 1.0 AT पर 27,690 रुपये, स्पोर्टलाइन 1.5 DSG पर 25,897 रुपये, प्रेस्टीज 1.5 DSG पर 23,207 रुपये, सिग्नेचर 1.0 और स्पोर्टलाइन 1.0 (MT और AT) वेरिएंट्स पर अधिकतम 16,586 रुपये तक की हाइक हुई है. वहीं, एंट्री-लेवल क्लासिक 1.0 MT, मोंटे कार्लो 1.0 MT और प्रेस्टीज 1.0 MT की कीमत नहीं बढ़ी हैं. आइए, इसकी इंटीरियर फीचर्स और इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर नजरक डालते हैं.
इंटीरियर और फीचर्स
स्कोडा स्लाविया का इंटीरियर प्रीमियम और स्पेसियस है. इसमें हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स, सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, लेदरेट सीट्स और एंबिएंट लाइटिंग मिलती है. रियर सीट्स पर अच्छी लेग रूम और हेड रूम है, जो फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है. 521 लीटर का बड़ा बूट स्पेस सामान रखने के लिए बहुत उपयोगी है. स्टीयरिंग व्हील मल्टी-फंक्शनल है और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मॉडर्न लुक देता है.
स्लाविया में लेटेस्ट फीचर्स का अच्छा कलेक्शन है. इसमें 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ), वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. हाइयर वेरिएंट्स में ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे फीचर्स भी उपलब्ध हैं, जो ड्राइविंग को सेफ बनाते हैं.
सेफ्टी फीचर्स और रेटिंग
स्लाविया को 5-स्टार Global NCAP रेटिंग मिली है, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी दिखाती है. इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इमरजेंसी ब्रेक लाइट फ्लैशिंग जैसे फीचर्स हैं. ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग और रियर मिडिल थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट भी सेफ्टी बढ़ाते हैं.
इंजन और माइलेज
स्कोडा स्लाविया दो टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है. इसमें पहला 1.0-लीटर TSI इंजन है, जो 114 bhp पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये 6-स्पीड मैनुअल या टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है. ARAI माइलेज 18.73 से 20.32 kmpl तक है. दूसरा 1.5-लीटर TSI इंजन 148 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क देता है. ये 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक के साथ आता है और ARAI माइलेज 19.36 kmpl है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
