24 Km माइलेज, 6 एयरबैग और सनरूफ! ये हैं देश की सबसे सस्ती डीजल कार, शुरुआती कीमत मात्र ₹7.99 लाख


Most Affordable Diesel Cars in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में डीजल इंजन वाली SUVs की मांग हमेशा से मजबूत रही है. खासकर उन खरीदारों के बीच जो लंबी दूरी की ड्राइविंग, बेहतर माइलेज और टॉर्की परफॉर्मेंस चाहते हैं. इसी वजह से देश की पॉपुलर कार कंपनियां अभी भी कार मार्केट में डीजल गाड़ियां बेचती हैं.

अगर आप आने वाले दिनों में एक डीजल कार खरीदना चाहते हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम आएगा. अपने इस लेख में हम देश की 5 सबसे सस्ती डीजल कारों की लिस्ट लेकर आए हैं. इस सूची में Mahindra Bolero, Mahindra Bolero Neo, Mahindra XUV 3XO, Kia Sonet और Tata Nexon का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

Mahindra Bolero

बोलेरो मौजूदा समय में देश की Cheapest Diesel SUV है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे 10 लाख सेगमेंट में सबसे सस्ता विकल्प बनाती है. बोलेरो में 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन है, जो 76 PS पावर और 210 Nm टॉर्क जनरेट करता है. ये बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस वाली रग्ड SUV है, जो ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है.

माइलेज ARAI के अनुसार 16 kmpl है, जो रियल वर्ल्ड में भी अच्छा रहता है. इंटीरियर बेसिक है, लेकिन 7-सीटर लेआउट, हाई ग्राउंड क्लियरेंस और ड्यूरेबिलिटी इसे ग्रामीण और सेमी-अर्बन यूजर्स के लिए परफेक्ट बनाती है. सेफ्टी में डुअल एयरबैग्स और ABS स्टैंडर्ड हैं. अगर बजट टाइट है और रग्डनेस वाली कार चाहते हैं, तो बोलेरो बेस्ट चॉइस है.

Mahindra Bolero Neo

बोलेरो नियो, बोलेरो का ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम वर्जन है. इसकी शुरूआती एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है. ये भी 7-सीटर है और 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन से पावर्ड है, लेकिन यहां पावर 100 PS और टॉर्क 260 Nm तक पहुंच जाता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है. माइलेज लगभग 17 kmpl के करीब है.

डिजाइन में अपडेटेड ग्रिल, LED DRLs और बेहतर इंटीरियर मिलता है. टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, क्रूज कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स हायर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं. सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स, ABS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स हैं. बोलेरो नियो उन खरीदारों के लिए आइडियल है, जो बोलेरो की रग्डनेस चाहते हैं.

Mahindra XUV 3XO

एक्सयूवी 3एक्सओ कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में धमाल मचा रही है. इसके डीजल वेरिएंट की शुरूआती कीमत लगभग 8.95 लाख रुपये है. ये 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन से लैस है, जो 117 PS पावर और 300 Nm टॉर्क देता है. साथ ही माइलेज 20-21 kmpl तक है. डिजाइन आक्रामक और स्टाइलिश है. ड्यूल-टोन रूफ, LED लाइट्स और बड़े अलॉय व्हील्स इसे बेहतर बनाते हैं.

इंटीरियर प्रीमियम है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच टचस्क्रीन, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स हायर वेरिएंट्स में मिलते हैं. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं और ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग की उम्मीद है. XUV 3XO शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट है और ये उन युवा खरीदारों को आकर्षित करती है, जो फीचर्स और सेफ्टी प्राथमिकता देते हैं.

Kia Sonet

किआ सोनेट प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV है. डीजल इंजन के साथ इसकी कीमत 8.98 लाख रुपये से शुरू होती है. 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन 115-120 PS पावर और 250 Nm टॉर्क के साथ आता है और माइलेज 24 kmpl है. डिजाइन बोल्ड है, जिसमें टाइगर नोज ग्रिल, LED लाइट्स और स्पोर्टी लुक शामिल है.

इंटीरियर लग्जरी फील देता है. इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, BOSE साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ADAS और 360 कैमरा जैसे फीचर्स हैं. सोनेट उन खरीदारों के लिए बेस्ट है, जो प्रीमियम फील, हाई टेक फीचर्स और अच्छी माइलेज चाहते हैं. ये नेक्सन की तरह कॉम्पिटिटिव है, लेकिन किआ की बिल्ड क्वालिटी और आफ्टरसेल्स इसे अलग बनाती है.

Tata Nexon

टाटा नेक्सन सबसे सुरक्षित और फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट डीजल SUV है. इसके डीजल वेरिएंट की कीमत लगभग 9 लाख रुपये से शुरू होती है. 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन 113 PS पावर और 260 Nm टॉर्क देता है. इसका माइलेज 23-24 kmpl के करीब है. नेक्सन को Global NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

साथ ही 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और ADAS शामिल हैं. डिजाइन बोल्ड और मस्कुलर है. नेक्सन उन फैमिली बायर्स के लिए परफेक्ट है, जो सेफ्टी को सबसे ऊपर रखते हैं. हालांकि, लिस्ट में ये सबसे महंगी कार है.

हमारा सुझाव: ये पांच SUVs भारतीय बाजार में डीजल सेगमेंट के टॉप कंटेंडर्स हैं. बोलेरो और बोलेरो नियो बजट और रग्डनेस के लिए, जबकि XUV 3XO, सोनेट और नेक्सन मॉडर्न फीचर्स और सेफ्टी के लिए बेस्ट हैं. कीमतें शहर और ऑफर्स पर निर्भर करती हैं, इसलिए गाड़ी खरीदने से पहले अलग-असग डीलरशिप से फाइनल कोटेशन जरूर लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading