Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने आज अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की. टी20 वर्ल्ड चैंपियन दोस्त वंशिका शादी के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी के बंधन में बंध गए हैं. 13 मार्च शुक्रवार को कुलदीप यादव और वंशिका की हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम हुआ था. परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों के साथ ही उनके दोस्त इन कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचे. शनिवार यानी 14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका के साथ सात फेरे लिए. इस कपल ने मसूरी के सवॉय होटल में शादी की. 17 मार्च को लखनऊ में कुलदीप यादव और वंशिका के शादी का रिसेप्शन रखा गया है.
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: तिलक वर्मा का जबरदस्त डांस
कुलदीप यादव की बारात में तिलक वर्मा ने जमकर डांस किया. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ टी दिलीप भी नाचते नजर आ रहे हैं.
Tilak Varma dancing in full flow at Kuldeep Yadav’s barat sitting on the dhol while dancing along with Yuzvendra Chahal and T Dilip.😭🔥❤️ pic.twitter.com/OFd7lDZ2I3
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: चहल ने पोस्ट किए फोटोज
युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव और वंशिका की शादी के कुछ फोटोज पोस्ट करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘बहुत खुशी हुई कि तुम्हें अपना हमेशा का प्यार मिल गया. एक खूबसूरत जिंदगी के लिए बधाई, छोटे भाई.’
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: शादी के बंधन में बंधे कुलदीप और वंशिका
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: एक-दूसरे के हुए कुलदीप और वंशिका
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने उत्तराखंड के मसूरी में वंशिका के साथ शादी रचा ली है. इस कपल की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: तिलक वर्मा और चहल का डांस
कुलदीप यादव अपने साथी क्रिकेटरों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बारात लेकर निकल चुके हैं. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. एक वीडियो में तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल को नाचते हुए देखा जा सकता है.
Mussoorie, Uttarakhand: Visuals show Indian cricketer Kuldeep Yadav enjoying his wedding evening with fellow cricketers and other family members. pic.twitter.com/2IidPHVBL1
— IANS (@ians_india) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: बारात लेकर निकले कुलदीप यादव
कुलदीप यादव बारात लेकर निकल चुके हैं. घोड़ी पर सवार होकर कुलदीप यादव बारात लेकर निकले. कार्यक्रम आज शाम चार बजे से शुरू हो चुके हैं, जबकि वरमाला और फेरे की रस्में होटल के सेंट्रल लॉन में संपन्न कराई जाएंगी. शाम को साफा बंधाई की रस्म हुई, जिसके बाद कुलदीप यादव बारात लेकर निकले. देर रात तक शादी की अन्य पारंपरिक रस्में होंगी.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: KKR ने दी शुभकामनाएं
आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के एक्स अकाउंट से कुलदीप यादव को उनकी नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी गईं. कुलदीप और वंशिका की एक फोटो पोस्ट करते हुए केकेआर ने लिखा, ‘कुलदीप यादव और वंशिका को शादीशुदा जिंदगी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: मसूरी पहुंचे तिलक वर्मा
भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे हैं. कुलदीप आज वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
#WATCH | Uttarakhand | Indian cricketer Tilak Verma arrives in Mussoorie to attend the wedding ceremony of the Indian cricket team’s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav, who is tying the knot with Vanshika today. pic.twitter.com/RbCUgf0dGL
— ANI (@ANI) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: धीरेंद्र शास्त्री कुलदीप की शादी में शामिल होने पहुंचे देहरादून
कुलदीप यादव की शादी में उन्हें आशीर्वाद देने बागेश्वर धाम से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज देहरादून पहुंच चुके हैं. कुलदीप यादव अक्सर बागेश्वर धाम जाते रहते हैं.
Dhirendra Krishna Shastri maharaj from Bageshwar Dham came to Dehradun to bless Kuldeep Yadav at his wedding.❤️
Kuldeep Yadav often visits Bageshwar Dham, as he has deep faith in that place. 🙏 pic.twitter.com/xIpN11ETFe
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: देर रात तक चलेंगी शादी की रस्में
शेड्यूल के मुताबिक साफा बांधने की रस्म शाम 4 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद शाम 5 बजे बारात निकलेगी. वरमाला शाम 6 बजे होगी और फेरे रात 8 बजे होंगे. फेरों के बाद, मंडप की अन्य पारंपरिक रस्में देर रात तक चलती रहेंगी.
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: तिलक वर्मा भी पहुंचे देहरादून
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा भी कुलदीप यादव की बारात में शामिल होने देहरादून पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उन्हें फैंस ने घेर लिया. कुछ फैंस ने तिलक वर्मा के साथ फोटो क्लिक कराए.
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे मोहम्मद कैफ
भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अपनी वाइफ के साथ वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे. कैफ के वहां पहुंचते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया.
#WATCH | Uttarakhand | Former Indian cricketer Mohammad Kaif arrives in Mussoorie to attend the wedding ceremony of the Indian cricket team’s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav, who is tying the knot with Vanshika today. pic.twitter.com/BTyMPoYrD2
— ANI (@ANI) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: फील्डिंग कोच टी दिलीप ने किया स्टेजतोड़ डांस
कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे टीम इंडिया के फील्डिंग कोच ने संगीत सेरेमनी में स्टेजतोड़ डांस किया.
T Dilip was dancing in full flow at Kuldeep Yadav’s sangeet ceremony. I’ve never seen T Dilip like this before. 😂🔥 pic.twitter.com/8uhrj7iTcn
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: विंटेज कार में जाएगी कुलदीप की बारात
कुलदीप यादव आज शादी के बंधन में बंधन में बंध रहे हैं. शाम को कुलदीप यादव की बारत निकलेगी, जिसके लिए एक विंटेज कार मंगाई है.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: आरपी सिंह ने भी लगाए कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में ठुमके
टीम इंडिया के मौजूदा चयन समिति के सदस्य और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया.
RP Singh team India selector with Kuldeep Yadav dancing and enjoying Kuldeep Yadav’s sangit ceremony in Mussoorie.❤️ pic.twitter.com/EQ9lOnQG5H
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: मंगेतर प्रिया सरोज संग क्रिकेटर सिंकू सिंह
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में यूपी में साथ खेलने वाले रिंकू सिंह भी अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ पहुंचे हैं. युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें रिंकू और प्रिया बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं.
Kuldeep Yadav Wedding Live: पीयूष चावला भी कुलदीप की शादी में शामिल होने पहुंचे
भारत के पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला भी कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंचे. पियूष चावला ने कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं. दोनों को मेरी शुभकामनाएं.”
#WATCH | Dehradun, Uttarakhand: Former Indian cricketer Piyush Chawla arrived at Jolly Grant Airport to attend the wedding ceremony of Indian cricket team star Kuldeep Yadav, who will be tying the knot with Vanshika tomorrow in Mussoorie.
Piyush Chawla says, “I am very excited.… pic.twitter.com/lD69flBDFI
— ANI (@ANI) March 13, 2026
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप की शादी में सुरेश रैना का डैशिंग लुक
क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में सुरेश रैना डैशिंग लुक में दिखे. रैना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोस्तों और कुलदीप यादव के संग तस्वीरों को शेयर किया.
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: संगीत सेरेमनी में वंशिका और कुलदीप का दिखा ये खास अंदाज
क्रिकेट कुलदीप यादव की शादी में सिंगर बिस्मिल ने परफॉर्म किया. संगीत नाइट्स में कुलदीप और वंशिका बिस्मिल के शेरों-शायरी पर झूमते हुए दिखे.
Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: मोहम्मद कैफ भी कुलदीप की शादी में पहुंचे
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और कुलदीप यादव के यूपी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद कैफ भी शादी में शामिल होने पहुंच चुके हैं. देहरादून एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कुलदीप तो अपने कानपुर यूपी का ही है, बहुत मजा आएगा. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर भी उन्होंने सबको बधाई दी.
VIDEO | Dehradun: On the wedding of cricketer Kuldeep Yadav, former Indian cricketer Mohammad Kaif says, “My heartfelt congratulations and best wishes to him. He is from our city, Kanpur. The Indian team is doing very well as a team.”
(Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/U4OpzNfP84
— Press Trust of India (@PTI_News) March 14, 2026
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
