Vaibhav Suryavanshi: ‘पहली ही गेंद उड़ा देंगे’, वैभव सूर्यवंशी ने द्रविड़ से जो कहा वो किया भी, IPL डेब्यू का मजेदार किस्सा


होमखेलक्रिकेट‘पहली ही गेंद उड़ा देंगे’, वैभव सूर्यवंशी ने राहुल द्रविड़ से जो कहा वो किया भी

Last Updated:

vaibhav suryavanshi: अंडर-19 विश्व कप विजेता और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है. सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था.

'पहली ही गेंद उड़ा देंगे', वैभव सूर्यवंशी ने राहुल द्रविड़ से जो कहा वो किया भीZoom

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था.

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में महज 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू करने के बाद वह लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वैभव आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने के बाद से ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच रहे हैं. भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में वैभव का अहम रोल रहा. वैभव अब 28 मार्च से आईपीएल का अपना दूसरा सीजन खेलने उतरेंगे. वैभव इससे पहले दिल्ली में आयोजित हुए बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स में शामिल हुए, जहां उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के साथ सम्मानित किया गया. BCCI नमन अवॉर्ड्स में बोलते हुए सूर्यवंशी ने अपने डेब्यू से ठीक पहले राजस्थान रॉयल्स के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ हुई अपनी बातचीत को याद किया.

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला और इस तरह आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए. वैभव ने आईपीएल करियर की अपनी पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया था. डेब्यू से ठीक पहले उनकी बातचीत तत्कालीन कोच राहुल द्रविड़ से हुई थी. सूर्यवंशी ने बताया कि द्रविड़ सर ने उनसे पूछा कि उनका गेम प्लान क्या है. इस पर उन्होंने कहा, ‘अगर गेंद उनके पसंदीदा एरिया (आर्क) में आएगी तो वह उसे जोर से मारेंगे.’ बीसीसीआई अवॉर्ड्स कार्यक्रम में वैभव ने यह किस्सा सुनाया.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था.

तभी बातचीत के बीच संजू सैमसन ने पूरी कहानी सुनाई. संजू ने बताया कि द्रविड़ सर ने उन्हें मीटिंग रूम में बुलाया और कहा कि वैभव बहुत छोटे हैं, इसलिए उन्हें समझाना होगा कि कैसे खेलना है. सैमसन ने आगे कहा, ‘द्रविड़ ने वैभव से पूछा, ‘तुम्हारा प्लान क्या है?’ सैमसन के मुताबिक वैभव ने पहले कहा, ‘सर, हम तो बस खेलेंगे.’ फिर द्रविड़ ने दोबारा पूछा कि असली प्लान क्या है. तब वैभव ने कहा, ‘सर, अगर पहली ही गेंद खेलने का मौका मिला, तो मैं उसे ही उड़ा दूंगा (बड़ा शॉट खेलने जाऊंगा). संजू सैमसन ने हंसते हुए बताया कि वैभव ने मैच में ठीक वैसा ही किया. वैभव ने शार्दुल ठाकुर की गेंद को स्टैंड्स में भेजा था, जिससे वह आईपीएल करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों के क्लब भी शमिल हो गए.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनका आईपीएल के आगामी सत्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रॉफी जीतना है. अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. इस साल अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंद में 175 रन की पारी ने भारत को रिकॉर्ड छठा खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब उनका पूरा ध्यान आईपीएल पर है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading