267 मैच और 8661 रन…2008 से 2025 तक हर सीजन का हाल, आईपीएल का एक रिकॉर्ड जिसे तोड़ना खुद विराट कोहली नामुमकिन जैसा!


नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में बल्लेबाज के तौर पर शामिल हुए विराट कोहली ने कप्तानी तक का सफर तय किया और अब एक बार फिर से सिर्फ बैटर की भूमिका में हैं. साल 2008 में ठीक ठाक डेब्यू से 2025 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान उन्होंने केवल एक टीम के साथ खेलते हुए आईपीएल के सर्वकालिक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज का दर्जा हासिल किया.

कोहली को 2008 में U19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के जरिए RCB ने साइन किया था. तब से वह सिर्फ इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. RCB के लिए अब तक खेले गए 282 टी20 मैचों में कोहली ने 9,085 रन बनाए हैं. अगर वह आईपीएल 2026 में 915 रन बना लेते हैं, तो वह एक टीम के लिए टी20 में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

साल 2008 में विराट कोहली अपने आईपीएल के पहले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे. 13 मैच खेलने के बाद उन्होंने सिर्फ 165 रन ही बनाए थे. साल 2009 में कोहली ने 13 पारियों में 246 रन बनाए (औसत 22.4, स्ट्राइक रेट 112.3), जिसमें एक अर्धशतक शामिल था. यह उनका शुरुआती दौर था और दुनिया विराट कोहली के नाम को धीरे धीरे जान रही थी. 2010 में उन्होंने 307 रन (औसत 27.9, स्ट्राइक रेट 144.8) बनाए, जिससे उनकी आक्रामकता दिखी.

एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का अटूट रिकॉर्ड

साल 2011 जब भारत ने वनडे वर्ल्ड कप जीता और इस टीम में विराट कोहली भी शामिल थे. उन्होंने आईपीएल में 16 मुकाबले खेलकर कुल 557 रन. अगला सीजन कुछ खास नहीं रहा और विराट के बल्ले से सिर्फ 364 रन ही आए. 2013 में पहली बार वो 600 रन तक पहुंचे और 16 मैच खेलकर 634 रन बनाए. असली धमाका 2016 में हुआ जब कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन (औसत 81.08, स्ट्राइक रेट 152.03) इस सीजन में 4 शतक और 7 अर्धशतक ठोक डाले. यह अब भी एक सीजन में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है.

2017 का सीजन विराट कोहली के लिए अच्छा नहीं रहा और 308 रन ही बना पाए. 2018 में 530 रन (औसत 48.18) और 2019 में 464 रन (एक शतक) के बाद 2020-21 में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया (466 और 405 रन). विराट का कमबैक 2023 में देखने को मिला जब उनके बल्ले से कुल 639 रन (औसत 53.25, 2 शतक, 6 अर्धशतक).

2024 में फिर कमाल दिखाया, 741 रन (औसत 61.75, स्ट्राइक रेट 154.7, 1 शतक, 5 अर्धशतक) बनाकर ऑरेंज कैप जीती. 2025 सीजन में कोहली ने 15 मैचों में 657 रन (औसत 54.75, स्ट्राइक रेट 144.71) बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक (उच्चतम 73*) शामिल थे. कुल मिलाकर 2009-2025 के बीच उन्होंने हजारों रन बनाए, 8 शतक और 60+ अर्धशतक लगाए, और आरसीबी को कई बार प्लेऑफ तक पहुंचाया.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading