साहिबजादा फरहान की करतूत पर झल्लाए स्टीव स्मिथ, लाइव मैच में बवाल, लोग बोले – बाबर का बदला…


होमखेलक्रिकेटफरहान की करतूत पर झल्लाए स्मिथ, लाइव मैच में बवाल, लोग बोले – बाबर का बदला…

Last Updated:

sahibzada farhan steve smith psl 2026: मुल्तान सुल्तांस और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच के दौरान जब साहिबजादा फरहान ने ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को रन लेने से मना किया, तो फैंस को जनवरी 2026 की वह घटना याद आ गई जब स्मिथ ने सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए बाबर आजम के साथ ऐसा ही किया था. लोग कह रहे हैं कि फरहान ने बाबर आजम का बदला लिया है.

फरहान की करतूत पर झल्लाए स्मिथ, लाइव मैच में बवाल, लोग बोले - बाबर का बदला...Zoom

साहिबजादा फरहान की हरकत पर झल्लाए स्टीव स्मिथ.

नई दिल्ली. मुल्तान सुल्तांस ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शानदार शुरुआत की है. अपने पहले 5 में से 4 मैच जीतकर वे पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर हैं. हालांकि, रविवार को क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच के दौरान ओपनर स्टीव स्मिथ और साहिबजादा फरहान के बीच मैदान पर थोड़ी अनबन देखने को मिली. बल्लेबाजी के दौरान साहिबजादा फरहान ने कुछ ऐसा किया, जिस पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्मिथ झल्ला उठे. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वाकये को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि फरहान ने बाबर आजम की बेइज्जती का बदला लिया है. चलिए जानते हैं पूरा मामला है क्या.

दरअसल, स्मिथ ने टॉम करन के ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन चुराने की कोशिश की, गेंद उनके बल्ले से लगकर पास पास में ही रुक गई. स्मिथ रन लेने के लिए काफी उत्सुक थे, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े फरहान ने मना कर दिया. फरहान को लगा कि रन लेना जोखिम भरा हो सकता है. इस बात पर स्मिथ काफी नाराज नजर आए. उनका रिएक्शन देखने से पता चला कि वह फरहान के रन लेने से मना करने से नाखुश हैं. बस फिर क्या था. सोशल मीडिया पर फैंस इसे एक पुराने वाकये से जोड़कर देखने लगे. लोगों का कहना है कि फरहान ने उस बात का बदला लिया है, जो स्मिथ ने बाबर आजम के साथ हाल ही में बिग बैश लीग में किया था.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading